उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर लखनऊ के गुरूद्वारों में हुई अरदास

  • सिख समुदाय ने जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं और उनके कार्यों को किया याद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को जन्मदिन पर लखनऊ के गुरुद्वारों में दीर्घायु के लिए अरदास की गई। वहीं भजन-कीर्तन भी हुए। सिख समुदाय ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनके लोक कल्याणकारी कार्यों को याद किया। टिकैत राय तालाब स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्म दिवस पर बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन की ओर से उनकी दीर्घायु के लिए अरदास की गई। इस अवसर पर पौधारोपण भी हुआ। गुरुद्वारे में आए सभी संगतों को पौधे बांटे गए।

फाउंडेशन के संस्थापक मनमोहन सिंह ने कहा कि हम सब मुख्यमंत्री योगी की दीर्घायु की कामना करते हैं एवं परमात्मा से अरदास करते हैं कि उनको समाज के लिए कार्य करने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम की समाप्ति पर मिष्ठान प्रसाद एवं गुरु का लंगर वितरित किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा अध्यक्ष बलदेव सिंह परिहार, हरजिंदर सिंह चावला, गुरशरण सिंह चावला, धर्मेंद्र सिंह, सतप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर बधाई दी।

उधर यहियागंज स्थित ऐतिहासिक श्रीगुरू तेगबहादुर साहिब गुरुद्वारा में भी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु की अरदास की गई और भजन-कीर्तन किए गए। ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक ने कथा कर संगत को निहाल कर दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुलशन जौहर, डॉ अमरजोत सिंह, वरिष्ठ सदस्य सतनाम सिंह सेठी, गगनदीप सिंह सेठी, हरकीरत सिंह सेठी, देवेंद्रपाल सिंह, कपिल सिंह, जसप्रीत सिंह, अमन प्रीत सिंह एवं शहर के सभी संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के हित में किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को भी याद किया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button