खेल-खिलाड़ी

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

लॉर्ड्स। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड को चौथे दिन जीत के लिए 61 रनों की जरूरत थी, जिसे स्टार बल्लेबाज जो. रूट के शतक की बदौलत टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। जो. रूट 115 रन और बेन फोक्स 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले मैच में तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 285 रन पर खत्म हुई थी और इंग्लैंड को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 216 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के जो रूट 77 रन और बेन फोक्स 9 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड को 61 रनों की जरूरत थी। जिसे जो. रूट और बेन फोक्स ने अपनी शानदार बल्लेबाजी को बरकरार रखते हुए 78.5 ओवर में हालिस कर लिया। इस दौरान जो. रूट ने शानदार शतक बनाया। रूट ने 170 गेंदों में 12 चौकों की बदौलत नाबाद 115 रन बनाए। रूट ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। रूट के साथ बेन फोक्स 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

उल्लेखनीय है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम पहली पारी में 132 रन ही बना सकी थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम भी पहली पारी में 141 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में मेहमान टीम ने डैरिल मिचेल के 108 और टॉम ब्लंडेल के 96 रनों की बदौलत 285 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 277 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान बेन स्टोक्स के 54 रन और जो. रूट की नाबाद 115 रनों की शतकीय पारी के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button