उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल उपलब्धियों से भरा

  • जनता का हित, सख्त निर्णय व नेतृत्व विश्व में सर्वोपरि
  • भारत की मोदी सरकार ने विश्व का परिचय करवाया
  • जो काम 70 वर्षों में नहीं हुआ अब हो रहा है

प्रयागराज। केन्द्र की मोदी सरकार के आठ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में वक्ताओं ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से बढ़ा है। जनता में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी है। मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल उपलब्धियों से भरा रहा है। वहीं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह इसे परिवर्तन युग बताते हुए कहा कि जो 70 वर्षों में नहीं हुआ वह अब हो रहा है, जिसकी लोग कल्पना नहीं करते थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर, यमुनापार एवं गंगापार द्वारा ‘सेवा सुशासन और गरीब कल्याण’, रिपोर्ट टू नेशन’ पर उपलब्धियों को बताया गया। प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने आठ वर्ष लगातार लोक कल्याण के लिए काम किये। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान चलाया तो सभी लोग हंसते थे। लेकिन बाद में पूरे देश ने इस अभियान में साथ दिया।

उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे पहले 22 प्रतिशत थे, लेकिन आज यह लगभग 10 प्रतिशत रह गयी है। उन्होंने आगे कहा कि देश के गरीबों, पिछडे़, शोषित वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित निर्णय से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपनों को साकार कर भाजपा सरकार धर्म और संस्कृति विरासत को संजोए रख ऐतिहासिक विकास की गौरव गाथा लिख रही है।

सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 70 वर्षों से बनी इस धारणा को समाप्त कर दिया कि इस देश का कुछ नहीं हो सकता। इन आठ वर्षों में वो कार्य हुए जिसकी लोग कल्पना नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि अब लोगों में यह धारणा बन गई कि ‘मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार ने भारत के निर्णय शक्ति सामर्थ्य की ताकत दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब दूसरे देशों में छिपे देश के दुश्मनों को उनके घरों में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। मोदी सरकार के आठ साल का कार्यकाल बेमिसाल एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ है।

शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मोदी सरकार के आठ वर्षों को ‘परिवर्तन युग’ बताया। उन्होंने चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि जो कभी नहीं हुआ वह अब हो रहा है। दूसरा पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। तीसरा राजीव गांधी ने भी कहा था कि भारत में एक रूपया निकलता है तो उसमें केवल 10 पैसे ही मिलते हैं। लेकिन अब खाते को आधार से जोड़ने पर लाभार्थियों को सीधे लाभ मिल रहा है। चौथा, कांग्रेस के नेहरू गांधी परिवार से निकल कर अब अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को जानने का अवसर मिल रहा है। पहले गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य सेनानियों को जानने का अवसर नहीं दिया जाता था। लेकिन आज वही काम हो रहा है।

इस अवसर पर फाफामऊ विधायक गुरू प्रसाद मौर्या, करछना विधायक पियूष रंजन निषाद, सुरेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र जायसवाल, देवेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दूबे, ओंकार केसरी, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी एवं दिलीप चतुर्वेदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button