उत्तर प्रदेशलखनऊ

मत्स्य पालन के लिए शासनादेशों में संशोधन कर व्यावहारिक बनाया जाए : डॉ. संजय निषाद

  • मंत्री ने कहा, मत्स्य विभाग के अधिकारी स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में बुधवार को मत्स्य जलाशयों के ठेकेदारों के साथ बैठक हुई। इसमें मंत्री ने सभी समस्याओं की चर्चा करके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी स्थानीय स्तर पर रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें और समस्याओं का समाधान करें।

बैठक में मत्स्य मंत्री ने कहा कि जलाशयों से मत्स्य उत्पादन की वृद्धि हेतु कार्य करने के वर्तमान शासनादेशों में आवश्यक संशोधन करने पर विचार किया जाय। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व उत्तराखण्ड के शासनादेशों का अध्ययन करते हुए उत्तर प्रदेश के वर्तमान शासनादेशों में आवश्यक संशोधन कर जलाशयों के प्रबन्धन हेतु नीति का निर्धारण किया जाय। जिससे समस्याओं का समाधान हो सके और जलाशयों की मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि हो सके। इस हेतु कमेटी का गठन कराया जा चुका है।

बैठक में मत्स्य विभाग के निदेशक डॉ. कुणाल सिल्कू ने कहा कि मंत्री द्वारा दिए गए सुझावों का अक्षरशः पालन किया जाये। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं का शासन स्तर से शीघ्र निराकरण किया जायेगा। बैठक में मत्स्यजीवी सहकारी संघ के अध्यक्ष बीरू साहनी, मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ0 राजेन्द्र सिंह, उपनिदेशक डॉ0 हरेन्द्र, उपनिदेशक मोनिशा सिंह, उपनिदेशक अंजना वर्मा तथा प्रदेश के मण्डलों से आये उपनिदेशक व सहायक निदेशक उपस्थित थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button