उत्तर प्रदेशलखनऊ

पंद्रह करोड़ लोगों का पूरी तरह टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

  • प्रदेश में अब तक लगभग 31.52 लाख दी जा चुकी बूस्टर डोज
  • कोरोना संक्रमण के 128 नये मामले आये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से टीकाकरण को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उस लक्ष्य के करीब प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जून माह की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसके तहत यूपी के 15 करोड़ लोगों को टीके का कवच पूरी तौर पर मिल चुका है। यूपी पहला ऐसा राज्य है जिसमें 15 करोड़ लोगों को दोनों डोज इतने कम समय में दी है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि सबसे अधिक आबादी वाले राज्य ने अब तक लोगों को 32.76 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। राज्य ने योग्य वयस्क आबादी के सौ फीसदी को वैक्सीन की पहली खुराक भी दी चुकी है, जबकि राज्य में 92 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीके की डोज दी जा चुकी है। बत्तीस करोड़ खुराक देने वाला यूपी यूपी जल्द ही 33 करोड़ टीके की डोज देने वाला पहला राज्य होगा।

ट्रिपल फोर की रणनीति के तहत यूपी ने कम समय में न सिर्फ संक्रमण पर काबू पाया, बल्कि कोरोना के नए वेरिएंट के प्रसार को भी रोकने में सक्षम रहा। एग्रेसिव टेस्टिंग, ट्रेसिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। जिसके चलते यूपी के कोविड प्रबंधन की आज विभिन्न वैश्विक संस्थाएं सराहना कर रही हैं।

प्रदेश में अब तक लगभग 31.52 लाख दी जा चुकी बूस्टर डोज

प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सुरक्षा कवच देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने 10 जनवरी से बूस्टर शॉट्स देना शुरू किया था। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राज्य में अब तक लगभग 31.52 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं। इसके साथ कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध तरीके से 12 से 17 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को टीकाकरण कवर प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को 2,45,92,596 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है और 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को 1,02,11,117 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।

एक दिन में की गयी 97,054 सैम्पल की जांच

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 97,054 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 128 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,45,47,211 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 146 लोग तथा अब तक कुल 20,55,554 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 850 एक्टिव मामले हैं।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 31 मई को एक दिन में 3,44,280 वैक्सीन की डोज दी गयी है। बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,29,297 तथा दूसरी डोज 13,63,22,522 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,84,584 तथा दूसरी डोज 1,08,76,065 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 73,41,359 तथा दूसरी डोज 27,69,453 दी गयी। कल तक 31,43,521 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 32,73,66,801 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button