उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश में 11 अगस्त से शुरू होगा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम तथा स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों व रेस्टोरेन्ट इत्यादि में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराया जाये।

मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद को दिये गये लक्ष्यों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में झण्डों का निर्माण सुनिश्चित कराया जाये। झण्डों के निर्माण हेतु स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय टेलर्स तथा आईटीआई व अन्य वोकेशनल केन्द्रों के दक्षकारों का चयन करते हुये ‘झण्डा निर्माण समूहों’ का गठन कर लिया जाये।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिंग्स द्वारा स्थानीय भाषा एवं बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाये। परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संदेश का स्टीकर लगाया जाये।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में एक समिति गठित करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु किये गये प्रयासों की नियमित समीक्षा करें। मुख्य सचिव ने कहा कि 21 मई से 21 जून तक चलाये जा रहे अमृत योग माह में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करायी जाये। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, कार्यालयों, एसोसिएशन को जोड़ा जाये।

ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर उन्हें भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाये। सामूहिक योगा के साथ-साथ घर पर योगा करने वाले नागरिकों का नाम एवं फोटोग्राफ्स आयुष विभाग द्वारा तैयार किये गये पोर्टल पर भी अपलोड करा दी जाये। उन्होंने कहा कि अभिनव प्रयास के द्वारा रिकार्ड ब्रेक करने के प्रयास किये जायें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button