उत्तर प्रदेशप्रयागराज

टॉपर अभ्यर्थियों के इस उपलब्धि पर पूरे देश को नाज : नन्दी

  • त्री नन्दी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित सभी युवाओं को दी बधाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सिविल सर्विसेज 2021 के अंतिम परिणाम में पूरे देश में टॉप करने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी श्रुति शर्मा, दूसरे स्थान पर रहने वाली अंकिता अग्रवाल और तीसरा स्थान हासिल करने वाली गामिनी सिंगला समेत सभी चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और हौसले से अर्जित इस उपलब्धि पर पूरे देश को नाज है। उन्होंने उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतिम परिणाम में चयनित सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ यह अपेक्षा करते हैं कि आपकी प्रतिभा और प्रशासनिक क्षमता का लाभ देश और समाज को मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आईएएस बनना हर युवा का सपना होता है, लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए अथक परिश्रम, असाधारण प्रतिभा और कठिन अनुशासन की आवश्कयता होती है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की बिटिया अंकिता अग्रवाल ने यूपीएससी में द्वितीय स्थान हासिल करके अपने माता-पिता, शिक्षकों के साथ ही पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। हम उनके उज्ज्वल और सफल जीवन की कामना करते हैं।

इसी क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश आपके ऊपर नाज करता है और हमें पूरा विश्वास है कि निश्चित ही आप सब पूर्ण निष्ठा, लगन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं के माध्यम से राष्ट्रोन्नति एवं नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला आदि रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button