ताज़ा ख़बरदेश

चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है उत्तराखंड : धामी

  • धर्मांतरण के कानून को और अधिक सख्त करने की दिशा में भी सरकार गतिमान
  • यह देवभूमि अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का भी केंद्र है : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। राज्य में भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत की है। कानून तोड़ने वालों पर राज्य पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजित पाञ्चजन्य मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव चलाई है जिसके अंतर्गत उत्तराखंड में लोगों का री-वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम धर्मांतरण के कानून को और अधिक सख्त करने की दिशा में भी राज्य सरकार कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। यह अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का केंद्र है। यहां औसतन हर परिवार में एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक समान कानून लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार करने के लिए हम एक कमेटी गठित करने वाले हैं। हम चाहते हैं कि देश के अन्य राज्य भी अपने-अपने राज्यों में कॉमन सिविल कोड लागू करें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बहुत भिन्न है। राज्य का अधिकतम क्षेत्र पर्वतीय है, सरकार का प्रयास है कि राज्य में औद्योगीकरण विस्तार और रोजगार का भी ध्यान रखा जाए, जिससे कि राज्य में पलायन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए कई प्रकार की योजनाएं तैयार की हैं ताकि पहाड़ के पानी और जवानी का भरपूर उपयोग किया जा सके।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button