उत्तर प्रदेशलखनऊ

मायावती ने भाजपा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगाया आरोप

  • बसपा अध्यक्ष ने देश प्रदेश की जनता को भाजपा से सावधान रहने की दी नसीहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश की जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बसपा का मानना है और कहना भी है कि देश में निरंतर बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी और आसमान छू रही महंगाई आदि पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए भाजपा व उनके सहयोगी संगठन चुन-चुन कर खासकर धार्मिक स्थलों को जो निशाना बनाया जा रहा है, वह किसी से छुपा नहीं है। मायावती ने कहा कि इससे कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के वर्षों बाद ज्ञानवापी, मथुरा व ताजमहल समेत अन्य स्थलों के मामलों के आड़ में भी जिस प्रकार से षड्यंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है, इससे अपना देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर ही होगा। इस ओर भी बीजेपी को ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही विशेष कर एक धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक-एक करके बदले जा रहे हैं। तो इससे अपने देश में शांति सद्भाव व भाईचारा नहीं रहेगी। आपस में नफरत पैदा होगी। यह अति चिंतनीय है। इससे देश की आम जनता व सभी धर्मों के लोग जरूर सतर्क रहें। इससे न देश का भला होगा और न ही आम जनता का भला होगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button