उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में बनाये जायेंगे नेचुरल पिकनिक स्पॉट

लखनऊ। शहरों की हरियाली बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने एक अभिनय पहल की है। इस पहल के तहत सरकार अगले छह महीने में 13 शहरों में 26 जगहों पर सिटी फारेस्ट विकसित कर हरियाली बढ़ाएगी। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि योगी सरकार ने इसके लिए गोरखपुर, वाराणसी के अलावा आगरा, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, हरदोई, हाथरस, इटावा, हरदोई, रायबरेली, मुरादाबाद और अमरोहा को चुना है। इन वनों के विकसित होने पर पर्यटकों को नेचुरल पिकनिक स्पॉट का एक विकल्प मिलेगा।

साथ ही मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार इको टूरिज्म के दायरे का भी विस्तार होगा। स्थानीय स्तर पर रोजी-रोटी के अवसर मिलना इस अभिनव योजना का बोनस होगा। हर नगर वन के लिए केंद्र की ओर से निधारित 2 करोड़ की धनराशि में से 1.40 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य सरकार को जारी कर दी गई है। जल्द ही यह धनराशि संबंधित जिलो को काम शुरू कराने के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीद है कि विश्व पर्यावरण दिवस ( 05 जून) पर इस संबंध में पौधरोपण की शुरुआत भी हो जाएगी।

नगर वन में बनेंगे स्मृति वन, आरोग्य और नक्षत्र, वाटिका

यह वन क्षेत्र बाउंड्री या बाड़ से घिरे होंगे। इनमें स्मृति वन, आरोग्य वाटिका, नक्षत्र वाटिका और हरिशंकरी वाटिका बनाई जाएगी। जैव-विविधता के लिए इसमें सभी प्रकार की सजावटी, झाड़ियां, बेलदार, औषधीय पौधे, फूल और फलों के पौधे लगाए जाएंगे। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स, साइकिल ट्रेक, पाथवेज, आपेन जिम, जागर्स पार्क, बेंच समेत जनसुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

मालूम हो कि पर्यावरण संरक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में से एक है। अपने पहले कार्यकाल से ही उनका जोर प्रदेश में हरियाली का रकबा बढ़ाने का रहा है। लोग इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें इसके लिए मुख्यमंत्री की पहल पर गंगा के किनारे गंगा वन, नक्षत्र वाटिका, गृह वाटिका, राम वनगमन मार्ग पर उस समय के पौधों का पौधरोपण, विरासत वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन, ब्रज क्षेत्र में द्वापर युग मे जितने तरह के वनों का जिक्र है उनको केंद्र में रखकर पौधरोपण, अपने पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण जैसी योजनाएं शुरू की गयीं। इनका नतीजा भी निकला।

पिछले कार्यकाल में योगी सरकार ने वन महोत्सव के दौरान हर साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। नतीजतन कुल मिलाकर वन एवं अन्य विभगों और काश्तकारों ने मिलकर इस दौरान 101.4 करोड़ पौधे लगाए गए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button