उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

भारत को बौद्धिक ऊंचाइयों पर पहुंचायेगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति: प्रो. दिनेश त्रिपाठी

  • राणा प्रताप पीजी कालेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला का आयोजन

सुलतानपुर।‘भारत को बौद्धिक ऊंचाइयों पर पहुंचाने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 सहायक सिद्ध होगी। अब यह आवश्यक है कि प्रवेश के समय विद्यार्थियों को वही विषय दिये जायं, जो महाविद्यालय के कार्य संचालन की दृष्टि से सुविधाजनक हों।’ राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन: चुनौतियां और दिशाएं’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से पहले बच्चे मार्क्स अर्जित करते थे अब वे क्रेडिट अर्जित कर रहे हैं। क्रेडिट बैंक में यह क्रेडिट सुरक्षित रहेंगे। जिसका फायदा विद्यार्थियों को कहीं भी और कभी भी शिक्षा ग्रहण करने में मिलेगा। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ.एम.पी.सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझना होगा।

उप प्राचार्य डॉ.निशा सिंह ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखकर ही प्रवेश लेना होगा। साथ ही समय सारणी बनाते वक्त भी इसका ध्यान रखना होगा। कार्यशाला का संचालन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के निदेशक इंद्रमणि कुमार ने किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button