आगराउत्तर प्रदेश

आगरा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

आगरा। दो दिन के आगरा दौरे पर आये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज शुक्रवार को जन चौपाल लगाई। उन्होंने जन चौपाल में आम जनता की समस्याएं सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगरा दौरे के दूसरे दिन जन चौपाल का आयोजन किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित की गयी इस जन चौपाल में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा।

अलग-अलग क्षेत्र से आये लोगों ने पुलिस उत्पीड़न, पर्यटन स्थलों पर लपको की समस्या, अवैध निर्माण जैसी विभिन्न समस्याओं को डिप्टी सीएम के सामने रखा। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने लोगों द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों को एसएसपी, डीएम को सौंपते हुए लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया। इसके पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि अगर लोगों की समस्याओं के मामले में अगर स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई लापरवाही दिखाई जायेगी तो स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया जाएगा।

डिप्टी सीएम के सामने दुष्कर्म पीड़िता ने रोकर बताया दर्द

एक दुष्कर्म पीड़िता उनके सामने फफक-फफक कर रोने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसे थाने से न्याय नहीं मिल पा रहा है। वह शिकायत दर्ज कराने जाती है तो उसे मारकर भगा दिया जाता है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने तत्काल एसएसपी सुधीर कुमार को वहां बुलाया। इसी के साथ मामले में गंभीरता से दोषियों पर कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए।

उठाई गई कई समस्याएं

उप मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे हुए हैं। यहां वह शुक्रवार को जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे। यहां लपकों की समस्या को लेकर भी लोगों के द्वारा जिक्र किया गया। केशव प्रसाद मौर्य के पास पहुंचे प्रदीप कुमार ने बताया कि ताजमहल और आसपास के क्षेत्र में लपकों (अनाधिकृत गाइड) का आतंक है। वह पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं। जिसके बाद मामले में कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया। इस बीच गोविंद ने ग्वालियर रोड पर धार्मिक स्थल के हो रहे अवैध निर्माण को लेकर शिकायत पत्र दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा हर वर्ग के लिए हो रहा कार्य

उप मुख्यमंत्री ने अजान प्रकरण में याचिका न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के व्यक्ति के लिए काम कर रही है। किसी के साथ भी अन्याय न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों से भी एयरपोर्ट और सर्किट हाउस पर वार्तालाप की। जहां उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली का संकट है और इसके चलते सिंचाई में दिक्कत आ रही है। नहरों में पानी न होने के चलते भी उन्होंने समस्याओं का जिक्र किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button