उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मिले 361 नये मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 361 नये मामले मिले हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 92,047 सैम्पल की जांच हुई और कोरोना संक्रमण के 361 नये मामले सामने आये हैं।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 11,17,86,390 सैम्पल की जांच हुई है। विगत् 24 घण्टों में 255 लोग तथा अब तक कुल 20,50,443 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1742 एक्टिव मामले हैं। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल को एक दिन में 4,16,929 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,30,12,516 तथा दूसरी डोज 13,13,23,510 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,84,375 तथा दूसरी डोज 95,25,047 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 55,58,749 तथा दूसरी डोज 5,19,921 दी गयी। कल तक 28,35,886 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 31,61,60,004 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button