देशबड़ी खबर

जेल में बंद राणा दम्पति की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस के बाद अब महानगरपालिका के रडार पर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कथित अवैध निर्माण के सिलसिले में खार इलाके में स्थित निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति एवं विधायक रवि राणा के आवास का निरीक्षण करने के लिए नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राणा दंपति फिलहाल जेल में बंद हैं। एच-वेस्ट वार्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक वार्ड अधिकारी ने ‘‘अवैध” निर्माण की शिकायत पर सोमवार को मुंबई नगर निगम अधिनियम-1888 की धारा 488 के तहत ला वाई आवासीय परिसर के अध्यक्ष / सचिव / मालिक या कब्जाधारक को नोटिस जारी किया।

अधिनियम की धारा के अनुसार, बीएमसी अधिकारी निरीक्षण, सर्वेक्षण या अन्य आवश्यक कार्य के लिए परिसर में दाखिल हो सकते हैं। निर्दिष्ट अधिकारी ने नोटिस में कहा, ‘‘ मैं आपको यह सूचना देता हूं कि, मैं चार मई, 2022 को या उसके बाद किसी भी समय, बताए गए कानून के प्रावधान के तहत अपने सहायकों या कर्मचारियों के साथ मुंबई-52 के खार पश्चिम में 14वीं रोड पर प्लॉट नंबर-412, सीटीएस नंबर-ई/249 पर स्थित ला वाई आवासीय परिसर में आठवीं मंजिल पर निरीक्षण करने, उसकी माप लेने और तस्वीरें लेने के लिए आ सकता हूं।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की सार्वजनिक घोषणा से उत्पन्न विवाद में निर्दलीय लोकसभा सदस्य नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दम्पति ने अंततः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई यात्रा का हवाला देते हुए ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपनी योजना को रद्द कर दिया था। बीएमसी ने इससे पहले, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई स्थित बंगले और एक इमारत को भी कथित अनधिकृत निर्माण को लेकर इसी तरह का नोटिस जारी किया था। उस इमारत में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मोहित काम्बोज रहते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button