उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कैम्पस की होगी स्थापना

  • विश्वविद्यालय के कुलपति ने मुख्यमंत्री योगी से भेट कर की चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कैम्पस की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति बिमल एन. पटेल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कुलपति पटेल से उत्तर प्रदेश में इसके क्षेत्रीय परिसर की स्थापना, अवस्थापना संबंधी सुविधाओं, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार से पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों एवं पुलिस सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दक्ष कर्मियों की उपलब्धता, शोध, प्रशिक्षण एवं आंतरिक-बाह्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के दृष्टिगत भारतीय संसद द्वारा वर्ष 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है।

कुलपति पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के निर्देशों के अनुसार इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को सुरक्षा बल के लिए तैयार करना है। संस्थान पुलिस विज्ञान में डिप्लोमा, औद्योगिक एवं निजी सुरक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा में सर्टिफिकट कोर्स आदि का आयोजन करता है। आगामी शैक्षणिक सत्र में चरणबद्ध तरीके से पुलिस प्रशासन, क्रिमिनोलॉजी अपराध शास्त्र, मनोविज्ञान, साइबर सुरक्षा आदि विषयों में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी जैसे पाठ्यक्रम प्रस्तावित हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button