उत्तर प्रदेशलखनऊ

PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने 9 विभूतियों को LMA अवॉर्ड से किया सम्मानित

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित एल्डिको ग्रीन कॉलोनी के एफिल क्लब में ‘लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन’ द्वारा ‘वार्षिक सम्मान शाम’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपर मुख्य सचिव व एलएमए के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिन्हें एलएमए अवॉर्ड की अलग-अलग टाइटल से नवाजा गया।

इस मौके पर जितिन प्रसाद ने सभी अवार्डीज को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसलिए, उन्हें इससे सम्मानित किया गया। उन्होंने लखनऊ विश्विद्यालय की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. पूनम टंडन का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लखनऊ विश्विद्यालय को संवारने का काम कर रहीं। उनके द्वारा शुरू की गई योजनाओं से छात्रों का जीवन बेहतर हो रहा है। डॉ. पूनम टण्डन शिक्षा के क्षेत्र में पुनीत कार्य कर रहीं। जितिन प्रसाद ने ‘एक कोशिश ऐसी भी’ एनजीओ की फाउंडर वर्षा वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल में लोगों की जिस तरह से मदद की जाए, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

इन विभूतियों को दिया गया सम्मान:

कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद व नवनीत सहगल ने ‘एलएमए क्रिएटिव एंड इनोवेशन अवॉर्ड’ से पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन अग्रवाल, ‘एलएमए ट्रांसफॉर्मिंग लीडरशिप अवॉर्ड’ से आर्यावर्त बैंक के चेयरमैन एसबी सिंह, ‘एलएमए आउटस्टैंडिंग मैनेजमेंट प्रोफेशनल अवॉर्ड’ से आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर हिमांशु राय, ‘एलएमए बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड’ से मैक्रोगार्डन्स के फाउंडर्स तनय तिवारी व प्रखर अग्रवाल को सम्मानित किया।

वहीं, ‘एलएमए आउटस्टैंडिंग वूमेन एचीवर्स अवॉर्ड-एकेडेमिक्स’ से लखनऊ विश्विद्यालय की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. पूनम टंडन, ‘एलएमए आउटस्टैंडिंग वूमेन एचीवर्स अवॉर्ड-सोशल सर्विस’ से ‘एक कोशिश ऐसी भी’ एनजीओ की फाउंडर वर्षा वर्मा, ‘एलएमए आउटस्टैंडिंग वूमेन एचीवर्स अवॉर्ड-कॉरपोरेट’ से रीना दयाल और ‘एलएमए आउटस्टैंडिंग वूमेन एचीवर्स अवॉर्ड-कल्चर’ से नेहा सिंह मिश्रा को नवाज़ा गया। साथ ही, जितिन प्रसाद ने ‘एलएमए आउटस्टैंडिंग वूमेन एचीवर्स अवॉर्ड-लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सीएमएस कानपुर रोड़ की प्रधानाचार्या डॉ. विनीता कामरान को भी अवॉर्ड दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button