उत्तर प्रदेशलखनऊ

विभिन्न धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सम्पन्न हुए रोजा इफ्तार, प्रस्तुत की हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा की अदभुत मिसाल

  • प्रदेश में अमन चैन,खुशहाली और कोरॉना महामारी से निजात के लिए हुई विशेष दुआ

लखनऊ। पाक रमजान माह के खास अवसर पर सभी धर्म सम्प्रदाय के आपसी सद्भाव व भाईचारे के बन्धन को अटूट बनाये रखने की दुआ के साथ जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट एवं उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज एक रोजा-इफ्तार का कार्यक्रम होटल स्काइटेल, हजरतगंज, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। पाक रमजान-उल-मुबारक के मौके पर आयोजित इस ‘रोजा इफ्तार’ पार्टी में विभिन्न धर्मों के अनुयाइयों एवं धार्मिक गुरूओं के साथ ही समाजसेवियों,पत्रकारों ने शिरकत की।

रोजा-इफ्तार में शामिल होने वाली प्रख्यात हस्तियों में लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया, सुशील दुबे, रजिया नवाज मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी महली ईसाई धर्म के फादर डिसूजा, बौद्ध धर्मगुरु,जग्गी सरदार, समाजसेवी सिराज मेहंदीआदि प्रमुख थे जिन्होंने साम्प्रदायिक सद्भावना एवं सौहार्द की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब को नया आयाम प्रदान किया। रोजे में आये हुए सभी प्रबुद्धजनो का स्वागत जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के महामंत्री श्री मुरलीधर आहूजा ने किया। इस विशाल रोजा इफ्तार की विशेषता यह रही कि इसमें विभिन्न धर्माे एवं सम्प्रदायों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

रोजा इफ्तार के उपरान्त तमाम रोजेदारों ने नमाज अदा करते हुए देश की अखंडता, आपसी सौहाद्र एवं भाईचारा कायम रखने की दुआ की। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रोजेदारों को नमाज अदा करवायी। इस अवसर पर जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के महामंत्री मुरलीधर आहूजा एवं उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ने कहा कि यह एसोसिएशन पत्रकारिता के दायित्व के साथ-साथ अपने सामाजिक एवं साँस्कृतिक दायित्व भी पूरी जिम्मेदारी से निभा रही है।

एसोसिएशन के महामंत्री  अब्दुल वहीद ने कहा कि इस रोजा इफ्तार में आपसी एकता, मैत्री व सामाजिक सद्भाव की भावना समाज के लिए एक दृषटान्त प्रस्तुत करती है।

ऐसोसिएशन के प्रदेश सचिव जुबेर अहमद ने कहा कि यह रोजा-इफ्तार में सभी धर्मों के अनुयाइयों के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ और यही इसकी महत्वपूर्ण सफलता और खासियत है। अहमद ने बताया कि रोजा-इफ्तार में जश्ने-ए-आजादी समिति की अध्यक्ष निगहत खान, वामिक खान, टीम केयर इंडिया के अध्यक्ष शहजादे कलीम, अभय अग्रवाल, एम. एम. मोहसिन, इरशाद राही, शाहिद सिद्दकी, संजय गुप्ता, डी. पी. शुक्ला, तौसीफ हुसैन, रहनुमा कुरैशी, शहाबुद्दीन, कुदरत उल्ला खाँ, भानु प्रताप सिंह, एवं आरिफ मुकीम आदि शामिल थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button