उत्तर प्रदेशलखनऊ

एनआईआईएफटी डिजाइन, प्रबंधन एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर भविष्य प्रदान करता है: डॉ. पूनम अग्रवाल

  • एनआईआईएफटी में फैशन डिजाइन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

लखनऊ। एनआईआईएफटी की स्थापना मोहाली में 1995 में पंजाब सरकार के द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के तहत की गई। एनआईआईएफटी डिजाइन, प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है, जहाँ देश भर से महत्वाकांक्षी विद्यार्थी आकर इसके शिक्षा कार्यक्रमों से लाभान्वित होते हैं। साल दर साल यह संस्थान अपने प्रोग्राम में नए पाठ्यक्रमों को शामिल कर रहा है और परिधान उद्योग के साथ इसके लगातार बेहतर संबंध स्थापित हो रहे हैं। फैशन के कारोबार में उद्योग जगत को प्रशिक्षित पेशेवर उपलब्ध कराने के लिए एनआईआईएफटी, मोहाली ने साल 2008 व 2009 में लुधियाना व जालंधर दो केन्द्रों की स्थापना की।

उक्त बातें मंगलवार को होटल चरण प्लाजा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एनआईआईएफटी मोहाली एवं लुधियाना की प्राचार्या डॉ. पूनम अग्रवाल ठाकुर ने कहीं। उन्होंने बताया कि भगवंत मान, मुख्यमंत्री व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सरकार सिबिन सी, निदेशक, उद्योग विभाग, पंजाब व गीतिका सिंह, पीसीएस, निदेशक एनआईआईएफटी के गतिशील नेतृत्व और सक्षम मार्गदर्शन के तहत एनआईआईएफटी काम कर रहा है। डॉ. पूनम अग्रवाल ने बताया कि एनआईआईएफटी में दाखिले के लिए तीन केंद्रों पर सभी स्नातक कार्यक्रमों के लिए एक प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा जो जून 2022 में आयोजित होने वाला है।

स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश सीधे अर्हक परीक्षा की पारस्परिक योग्यता के आधार पर होता है। उन्होंने कहा कि जालंधर में नए अत्याधुनिक भवन के शुभारंभ के साथ, एनआईआईएफटी ने जालंधर में शुरुआती 10 प्रवेशों के लिए शुल्क-माफी की घोषणा की है। एनआईआईएफटी में फैशन डिजाइन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23/05/2022 है। विवरण वेबसाइट www.niftindia.com. पर देखा जा सकता है।

डॉ. पूनम अग्रवाल ठाकुर ने बताया कि पंजाब में फैशन उद्योग की जरूरतों को देखते हुए एनआईआईएफटी फैशन डिजाइन और वस्त्र प्रौद्योगिकी, परिधान मर्चेंडाइजिंग आदि के क्षेत्र में और अधिक पेशेवर कार्यक्रम, शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट प्रोग्राम, व्यावसायिक कार्यक्रम पेश करेगा। वहीं प्रेस को संबोधित करते हुए एनआईआईएफटी के रजिंदर शर्मा ने बताया कि एनआईआईएफटी मोहाली, लुधियाना और जालंधर परिसर एक एकड़ में फैला हुआ है। एनआईआईएफटी में उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक परिसर, डिजिटल क्लासरूम और स्टूडियो, वाई-फाई कैंपस, लाइब्रेरी, रिसोर्स सेंटर, आर्ट स्टूडियो पूरी तरह से संस्थान निन्मलिखित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है।

10+2 के बाद फैशन डिजाइन में बी. एस. सी. 10+2 के बाद टेक्सटाईल डिज़ाइन में बी. एस. सी. 10+2 के बाद नाईटवियर डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी में बी. एस. सी. स्नातक के बाद गारमेन्ट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी में एम. एस. स्नातक के बाद फैशन मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट में एम. एस. सी. स्नातक के बाद फैशन व टेक्सटाइल में एम. डीस सी.रजिंदर शर्मा ने प्लेसमेंट को लेकर बताया कि एनआईआईएफटी सभी क्षेत्रों जैसे फैशन डिजाइन, टेक्सटाईल डिजाइन, नाईटवियर डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी, गारमेन्ट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, फैशन मार्केटिंग मैनेजमेंट आदि से पास होने वाले विद्यार्थियों को लगभग 100 फीसदी प्लेसमेन्ट उपलब्ध कराता है।

विद्यार्थियों को कई अग्रणी कंपनियों जैसे लाइफ स्टाइल, मार्क्स एंड स्पेंसर, कैंपसंस, ट्राइडेंट, वर्धमान, ओरिएंट क्राफ्ट, टाईनॉर, कैसकेड, ऑक्टेव के साथ ही कई डिजाइनर्स जैसे तरुण तहिलियानी, सत्यपॉल, ऋतू कुमार, जेजे वाल्या आदि जगह प्लेसमेन्ट्स दी गई हैं। हमारे फैशन डिजाइन के विद्यार्थी ऐसी अंतः विषयी शिक्षा प्राप्त करते हैं। जो उन्हें उद्योग जगत की भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। संस्थान और उसके संकाय द्वारा प्रदान किया गया समर्थन यह सुनिश्चित करता है कि सभी छात्रों को अपने पेशे में सफल होने के अवसर मिले।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button