खेल-खिलाड़ी

हॉकी प्रतियोगिता : सेमीफानल में पहुंची कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु की टीम

भोपाल। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फायनल मुकाबले खेले गए। इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और तमिलनाडु की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर सेमीफायनल में जगह बनाई। सेमीफायनल मुकाबले 16 अप्रैल को खेले जाएंगे। शुक्रवार, 15 अप्रैल को प्रतियोगिता में विश्राम रहेगा।

प्रतियोगिता 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर खेली जा रही है। गुरुवार को क्वार्टर फायनल के मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला हॉकी कर्नाटक और हॉकी बंगाल के मध्य खेला गया। इस क्वार्टर फायनल मुकाबले में कर्नाटक ने बंगाल को 4-3 से परास्त किया। दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र और झारखण्ड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमें मैच के पूरे समय 2-2 से बराबरी पर रही। विजेता का फैसला शूट आउट से हुआ। शूट आउट में महाराष्ट्र ने झारखण्ड को 2-1 से परास्त किया। तीसरा मुकाबला दिल्ली और हरियाणा के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को एकतरफा 3-0 से परास्त किया। चौथा मुकाबला उत्तर प्रदेश और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने 3-1 जीतकर सेमीफायनल में जगह बनाई।

पहला क्वार्टर फायनल मुकाबला-हॉकी कर्नाटका और हॉकी बंगाल

आज खेल गए पहले मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 24वें मिनट में कर्नाटक के खिलाड़ी हरीश मुतागर ने एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के तीसरे क्वार्टर के 34वें मिनट में कर्नाटक के खिलाड़ी दीक्षितो एस.पी. ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसी क्वार्टर के 41वें मिनट में कर्नाटक के खिलाड़ी यतीश कुमार बी. ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। मैच के चौथे क्वार्टर के 47 वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी अमोन मिराश तिर्की ने पेनॉल्टी कार्नर से अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। स्कोर 3-1 हो गया। मैच के 55वें और 57वें मिनट में बंगाल के कप्तान किशोर लाकरा और तरूण अधिकारी ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम समय 59वें मिनट में मिले पेनॉल्टी कार्नर को कर्नाटक के खिलाड़ी दीक्षित एस.पी. ने गोल में बदल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और कर्नाटक की टीम ने यह मुकाबला 4-3 से जीत कर सेमी फायनल में स्थान पक्का किया।

दूसरा क्वार्टर फायनल मुकाबला-हॉकी महाराष्ट्र विरूद्ध हॉकी झारखण्ड

दूसरे क्वार्टर फायनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में महाराष्ट्र के खिलाड़ी हरीश शिंदगी ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 10वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी नोयल टोप्पों ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 29वें मिनट में महाराष्ट्र के खिलाड़ी मयूर धनवदे ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

मैच के तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे क्वार्टर के 48वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी दिनेश केरकेट्टा ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके पश्चात मैच में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। विजेता का फैसला शूट आउट से हुआ। शूट आउट में झारखण्ड की टीम को पांच चांस मिले, जिसमें वह एक गोल करने में कामयाब हुई। जबकि महाराष्ट्र की टीम ने चार चांस में दो गोल कर मैच 2-1 से जीतकर सेमी फायनल में जगह बनाई।

तीसरा मुकाबला-दिल्ली हॉकी विरूद्ध हॉकी हरियाणा

तीसरा क्वार्टर फायनल मुकाबला दिल्ली हॉकी और हॉकी हरियाणा के बीच खेला गया। इस मुकाबले को हरियाणा की टीम ने 3-0 से जीतकर सेमी फायनल में जगह बनाई। मैच के पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी दीपक ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 15वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी रींकू अंतिल ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, परंतु दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के चौथे क्वार्टर के अंतिम 60वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी पंकज ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

चौथा मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी विरूद्ध हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु

चौथा क्वार्टर फायनल मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के बीच खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी सर्वानन कुमार ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 23वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी जीवकुमार एच.बी. ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के तीसरे क्वार्टर के 45वें मिनट में सुन्दरपंडी ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। मैच के चौथे क्वार्टर के 55वें मिनट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी ऋषभ साहू ने पेनॉल्टी कार्नर से अपनी टीम के लिए एक मात्र गोल किया। इस क्वार्टर फायनल मुकाबले को हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की टीम ने 3-1 से जीतकर सेमी फायनल में जगह बनाई।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button