उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुस्त और लापरवाह अधिकारी कतई बर्दाश्त नहीं : मेनका गांधी

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की सांसद मेनका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोमवार को शास्त्रीनगर आवास पर जनता दरबार लगाकर सैकड़ों लोगों की समस्याओं का निराकरण किया। सुस्त और लापरवाह अधिकारियों को कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी।

सांसद गांधी ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुस्त कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कि वे काम को लटकाने में नहीं, निपटाने में विश्वास करती हैं। जो काम एक-दो दिन में हो सकता है, उसे महीनों लटकाने की क्या जरूरत है। उन्होंने एक मामले को लटकाने को लेकर शहर कोतवाल रामाशीष उपाध्याय को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सुस्त और लापरवाह अधिकारियों को कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी।

सांसद ने सोमवार को जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए कई पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अपने प्रतिनिधि रणजीत कुमार को भी हिदायत दी कि आम लोगों की समस्याओं को तेजी से निपटवायें और सरकार की भी यही मंशा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button