उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

डिप्टी सीएम संग पीएम मोदी से मिले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ दोबारा भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पीएम से राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस दौरान मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी ट्वीट पर साझा की। उन्होंने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक से मिला। राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। जनता और देश के प्रति उनका समर्पण राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

मोदी ने दिया मिशन 2024 का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को यूपी के लिए मिशन 2024 का मंत्र दिया है। मोदी ने प्रदेश सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ योजनाओं पर काम करने का एजेंडा सौंपा है। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव की सफलता का आधार रहे मुद्दों को लगातार जारी रखने को कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री केशव और ब्रजेश पाठक को दिल्ली बुलाया। चार्टर प्लेन में तीनों एक साथ पीएम से मिलने दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में मोदी ने तीनों के साथ प्रदेश सरकार के कामकाज और आगामी योजनाओं को लेकर बात की। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल वादों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महिला, युवा, दलित, पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने और प्रदेश सरकार के स्तर से भी कार्यक्रम शुरू करने का मंत्र दिया।

उन्होंने प्रदेश के नगरीय विकास, ग्रामीण विकास के साथ सरकार के बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य के संकल्प को साकार करने की योजना पर भी बात की। सूत्रों के मुताबिक  बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, लाभार्थियों को साधने, मुफ्त राशन वितरण की योजना को आगे बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों पर भी पीएम ने बात की। उन्होंने यूपी के औद्योगिक विकास और रोजगार के लिए निवेश आमंत्रित करने और विकास योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने को कहा।  सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पीएम को बताया कि सरकार के सभी प्रमुख विभागों ने आगामी सौ दिन का एजेंडा तय किया है। अब एक साल और पांच साल का एजेंडा तय किया जा रहा है।

उधर, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र की सीटों के चुनाव के संभावित परिणाम, आगामी समय में होने वाले परिषद सदस्यों के मनोनयन पर बात हुई। शाह के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों पर भी मंथन हुआ।

राष्ट्रपति से भी हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद से भी मुलाकात की।

मुलाकात के बाद मोदी और शाह ने किए ट्वीट

सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मुलाकात में यूपी की प्रगति लेकर अनेक विषयों पर चर्चा हुई है। जनहित और देशहित के प्रति इनकी दृढ़ इच्छाशक्ति राज्य के विकास को नया आयाम देगी।

– प्रधानमंत्री मोदी

प्रदेश में चल रही जनकल्याण योजनाओं और सुशासन की विकास यात्रा पर चर्चा हुई है। योगी के नेतृत्व में सरकार यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

– गृहमंत्री अमित शाह

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button