उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को ग्राम्य विकास

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य को मिली ये जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी।

अरविंद कुमार शर्मा को कौन सा विभाग

नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले नौकरशाह से कैबिनेट मंत्री बने अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग आवंटित किया गया है। जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है।

ये है विभागों का बंटवारा

  • 1- मुख्यमंत्री योगी : गृह एवं आवास समेत 34 विभाग
  • 2- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : ग्राम्य विकास विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण समेत छह विभाग
  • 3- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक : चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत तीन विभाग
  • कैबिनेट मंत्री
  • 1-सुरेश कुमार खन्ना – वित्त एवं संसदीय कार्य
  • 2-सूर्य प्रताप शाही – कृषि एवं कृषि शिक्षा
  • 3-स्वतंत्र देव सिंह – जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
  • 4-बेबी रानी मौर्य – महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
  • 5-लक्ष्मी नारायण चौधरी – गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
  • 6-जयवीर सिंह – पर्यटन एवं संस्कृति
  • 7-धर्मपाल सिंह – पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण समेत छह विभाग
  • 8-नन्द गोपाल गुप्ता नंदी – औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन समेत चार विभाग
  • 9-भूपेंद्र सिंह चौधरी – पंचायती राज
  • 10-अनिल राजभर – श्रम एवं सेवा योजन
  • 11-जितिन प्रसाद – लोक निर्माण
  • 12-राकेश सचान – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी विभाग
  • 13-अरविंद कुमार शर्मा – नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग
  • 14-योगेन्द्र उपाध्याय – उच्च शिक्षा
  • 15-आशीष पटेल – प्राविधिक शिक्षा
  • 16-डॉ संजय निषाद – मत्स्य
  • स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री
  • 1-नितिन अग्रवाल – आबकारी एवं मद्य निषेध
  • 2-कपिल देव अग्रवाल – व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास
  • 3-रविंद्र जायसवाल – स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन
  • 4-संदीप सिंह – बेसिक शिक्षा
  • 5-गुलाब देवी – माध्यमिक शिक्षा
  • 6-गिरीश चंद्र यादव – खेल एवं युवा कल्याण
  • 7-धर्मवीर प्रजापति – कारागार एवं होमगार्ड्स
  • 8-असीम अरुण – समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  • 9-जेपीएस राठौर – सहकारिता
  • 10-दयाशंकर सिंह – परिवहन
  • 11-नरेंद्र कश्यप – पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण
  • 12-दिनेश प्रताप सिंह – उद्यान एवं कृषि विपणन
  • 13-अरुण कुमार सक्सेना – वन एवं पर्यावरण
  • 14-दयाशंकर मिश्र दयालु – आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
  • राज्य मंत्री
  • 1-मयंकेश्वर सिंह – संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग
  • 2-दिनेश खटीक – जल शक्ति
  • 3-संजीव गोंड – समाज कल्याण
  • 4-बलदेव सिंह ओलख – कृषि एवं कृषि शिक्षा
  • 5-अजीत पाल – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • 6-जसवंत सैनी – संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास
  • 7-रामकेश निषाद – जल शक्ति
  • 8-मनोहर लाल मन्नू कोरी – श्रम एवं सेवायोजन
  • 9-संजय गंगवार – गन्ना विकास एवं चीनी मिल
  • 10-ब्रजेश सिंह – लोक निर्माण
  • 11-केपी मलिक – वन एवं पर्यावरण
  • 12-सुरेश राही – कारागार
  • 13-सोमेन्द्र तोमर – ऊर्जा
  • 14-अनूप प्रधान – राजस्व
  • 15-प्रतिभा शुक्ला – महिला कल्याण, बाल कल्याण एवं पुष्टाहार
  • 16-राकेश राठौर गुरु – नगर विकास
  • 17-रजनी तिवारी – उच्च शिक्षा
  • 18-सतीश शर्मा – खाद्य एवं रसद
  • 19-दानिश आजाद अंसारी – अल्पसंख्याक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
  • 20-विजयलक्ष्मी गौतम – ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button