उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिल्ली में लगेगी योगी के मंत्रिमंडल पर मुहर, ये चेहरे बन सकते हैं मंत्री

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही है. नई सरकार में वो कौन से चेहरे होंगे जो हमे सत्ता की सीट पर बैठे हुए दिखाई देंगे इस प्रश्न का जवाब सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के पास है. नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर दिल्ली में ही मोहर लगेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता शुक्रवार को दिल्ली जा सकते है. विधानसभा चुनाव में हुई इतनी बड़ी जीत के बाद अब केंद्रीय बीजेपी के शीर्ष नेता और आरएसएस के बीच यूपी में बीजेपी की नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है.

वहीं बीजेपी के नेताओं को दिल्ली के इशारे का इंतजार है. दिल्ली से इशारा मिलते ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य दिल्ली जा सकते है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों पर भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से ही मोहर लगेगी. योगी सरकार के इस कार्यकाल में उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे या नहीं इसका फैसला भी दिल्ली में ही होगा.

स्वतंत्र देव, असीम, बेबीरानी, राजेश्वर बन सकते हैं मंत्री

योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को उप मुख्यमंत्री पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. कन्नौज से नवनिर्वाचित सांसद और पूर्व एडीजी असीम अरुण, आगरा ग्रामीण से नवनिर्वाचित विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक और सरोजनी नगर से नवनिर्वाचित विधायक राजेश्वर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

खीरी के इन दो विधायकों का बढ़ सकता है कद

विधानसभा चुनाव से पहले लखीमपुर खीरी का तिकुनिया कांड पूरे देश में छाया रहा था. इस कांड के बाद भी बीजेपी ने यहां की आठों सीटों पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. निघासन विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी शशांक वर्मा जिले की आठ विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा सीटों पर जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. बीजेपी के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के निधन के बाद इस सीट से उनके बेटे शशांक वर्मा को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा था. शशांक ने उपचुनाव में भी जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में शशांक वर्मा ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रदेश की नई सरकार में शशांक वर्मा का कद बढ़ सकता है.

वहीं गोला से पांचवीं बार अरविन्द गिरि विधायक बने हैं. अनुभव के मामले में सबसे आगे गिरि का योगी सरकार-2 में कद बढ़ सकता है. वह मंत्री जितिन प्रसाद, बृजेश पाठक, डॉ दिनेश शर्मा के करीबी हैं.

निषाद पार्टी और अपना दल को मिलेगी नई सरकार में जगह

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के साथ अपना दल के विधायकों को भी जगह मिलेगी. दोनों सहयोगी दलों से एक से दो मंत्री बनाए जा सकते है. वहीं बीजेपी के पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button