उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में मतगणना के बीच बवाल, बागपत में पथराव तो कौशांबी में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के साथ ही राज्य में हिंसा देखने को मिली है. यूपी के बागपत जिले के बड़ौत विधानसभी सीट को लेकर बवाल देखने को मिला है. दरअसल, आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने चुनावी गड़बड़ी का आरोप लगाया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान मतगणना स्थल के पीछे भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया. ऐसे में पुलिस ने पथराव करने वालों पर लाठीचार्च किया और कार्यकर्ताओं को दौड़ाया. पथराव की वजह से कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. लेकिन फिर मामला और अधिक गरमाता हुआ नजर आ रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पथराव के दौरान आरएलडी के 10 कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. हालात को काबू में करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया है. वहीं, पथराव शुरू होते ही पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागते हुए भी देखा गया. स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते हुए देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. बताया गया है कि बड़ौत सीट से बीजेपी के उम्मीदवार केपी मलिक को जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया है. माना जा रहा है कि आरएलडी कार्यकर्ताओं ने अपने पक्ष में चुनावी नतीजों को नहीं जाता देख ये हंगामा किया.

कौशांबी में भी बवाल

बागपत SP नीरज कुमार जादौन ने कहा कि मतगणना स्थल के पीछे लोगों ने अचानक पथराव कर दिया. जिन लोगों ने पथराव किया है, साक्ष्य के आधार पर हमारे पर कुछ फुटेज है. हम इस मामले में जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. वहीं गौरीगंज में बीजेपी उम्मीदवार धरने पर बैठ गए. सिराथू में काउंटिंग पर पंगा हो गया और वहां भी हंगामा हुआ. बागपत के बाद कौशांबी में भी मतगणना के दौरान हंगामा देखने को मिला है. दरअसल, यहां पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिछड़ने पर उनके बेटे मतगणना स्थल पर पहुंच गए. ऐसे में उन्हें सपा कार्यकर्ताओं ने हंमामा किया. हालात को काबू में करने के लिए कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी है.

यूपी में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है, क्योंकि पार्टी को 270 सीटें मिल रही हैं. इस तरह योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है. यूपी के अलावा, बीजेपी को गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी जीत मिली है. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में जश्न मनाया जा रहा है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button