उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा की जीत के साथ व्यापारी समाज का पलड़ा भारी: बंसल

  • व्यापारियों ने बांटे 101 किलो लड्डू

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल ने भाजपा की रिकॉर्ड जीत पर कहा कि भाजपा के साथ व्यापारी भाजपा का पलड़ा भी भारी हुआ है। आगे कहा कि प्रदेश के व्यापारियों ने साकार करते हुए एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए भाजपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाने में योगदान किया। इस क्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दारुल शफा कार्यालय पर एकत्रित होकर 101 किलो लड्डुओं का वितरण करते हुए भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक पैदल मार्च किया सैकड़ों की संख्या में व्यापारी झंडे मिठाई, अबीर, गुलाल, पटाखों, ढोल बाजे के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।

भाजपा कार्यालय में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल व उत्तर प्रदेश ज्वाइंनिग कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई को भी मिष्ठान खिलाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश लोहा व्यापार मंडल के संयोजक रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी व नगर महामंत्री  सुरेश छाबलानी, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बैग, उपाध्यक्ष मोहम्मद सालिम, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, युवा नगर महामंत्री अश्वनी वर्मा, जिला समन्वयक पतंजलि यादव लखनऊ के उपाध्यक्ष पांडे गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता नजीराबाद के महामंत्री पंडित   अनुज गौतम, नाका व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन श्याम अग्रवाल, दीया उतरेटीया से संतोष सिंह, ललित सक्सेना, डालीगंज से संजय निधि अग्रवाल, अवधेश सोनकर, मुरली नगर से किशोर विश्वकर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button