उत्तर प्रदेशमिर्जापुरसियासत-ए-यूपी

उप्र काे ऐसा नेतृत्व चाहियेे जो राष्ट्रभक्ति से भरा हो: मोदी

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की नेतृत्व एवं शासन क्षमताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि देश और उत्तर प्रदेश को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो राष्ट्रभक्ति के भाव से भरा हो, जो ईमानदार हो और दिन रात मेहनत करनना जानता हो। मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों खासकर सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इन परिवारवादियों की ‘डिक्शनरी’ में ‘मेहनत’ शब्द तो है ही नहीं। गरीब के लिए मदद पहुंचाना और गरीब की चिंता करने के लिए इनको फुर्सत ही नहीं है। ये लोग यूपी और देश को ताकतवर नहीं बना सकते।

मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो राष्ट्रभक्ति की भावना से हमेशा भरा हुआ हो। उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो ईमानदार हो। उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो विकास के लिए दिन-रात मेहनत करना जानता हो। इससे पहले प्रधाानमंत्री मोदी ने कोरोना और रूस यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए इनसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाने के लिये भारत के प्रयासों का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं।

महामारी, अशांति, अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं। संकट चाहे जितना भी गहरा हो, भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं उन्होंने कहा, कोरोना में हमारे लाखों भारतीय पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने ‘ऑपरेशन वंदे भारत’ चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। मोदी ने यूक्रेन संकट का उल्लेेख करते हुए कहा कि अभी यूक्रेन की स्थिति सारी दुनिया देख रही है।

उन्होंने कहा, युद्ध में फंसे अपने एक एक नागरिक को, हमारे विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए भारत दिन रात जुटा हुआ है। ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाकर हम हजारों बच्चों को यूक्रेन से सुरक्षित ला चुके हैं। जो अभी भी वहां हैं उन्हें लाने के लिए लगातार भारत के हवाई जहाज वहां से लगातार उड़ान भर रहे हैं। जिस अभियान के साथ मां गंगा का नाम जुड़ा है, मुझे विश्वास है कि वो अभियान सफल होकर ही रहेगा। मोदी ने उत्तर प्रदेश की विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सपा नेतृत्व को नितांत अक्षम करार देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास देश के विकास को दिशा देता है। सपा की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा, ये जो घोर परिवारवादी हैं, इनके इतिहास का एक-एक पन्ना, काली स्याही से रंगा हुआ है। इनका इतिहास हजारों-करोड़ के घोटालों का है, यूपी को लूटने का है। इनका इतिहास आतंकियों को छोडऩे का है, दंगाइयों को मदद करने का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा की नेतृत्व क्षमता को दुनिया में नयी पहचान मिली है। उन्होंने इसके लिये दलील दी कि इस सदी में भारत की ताकत कैसे बढ़ रही है, ये इस कोरोना काल में भी देखा गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देश संकट के समय में पस्त पड़ गए थे, लेकिन भारत पिछले दो साल से अपने 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन दे रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश कोरोना काल में अपने नागरिकों को सीधे पैसा नहीं भेज पाए, लेकिन भारत ने इस कोरोना काल में महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 30 हजार करोड़ रुपये भेजे। मोदी ने मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा, आपके लिए ये समय देश के साथ एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का समय है। इस बार आपका वोट, समर्थ भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए है।

उन्होंने सपा सरकार में उत्तर प्रदेश की कानूून व्यवस्था चौपट होने और महिलाओं में असुरक्षा का भाव पनपने का भी आरोप लगाया। मोदी ने प्रदेश की महिला मतदाताओंं से अपील करते हुए कहा, जिन घोर परिवारवादियों ने अपने कार्यकाल में मेरी बहन बेटियों को सताया है। अब आपके पास उनको सजा देने का मौका है। आप इस चुनाव में उन्हें ऐसी सजा दीजिए कि फिर कभी उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियों की जिंदगी पर कोई संकट न आए। उन्होंने पिछली सरकारों पर कला एवं कला जगत की प्रतिभाओं को नजरंदाज करने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंंत्री मोदी ने कहा, भदोही हो, मिर्जापुर हो ये पूरा क्षेत्र अद्भुत कलाकारों, बुनकरों और शिल्पकारों के लिए जाना पहचाना गया है। लेकिन इतने वर्षों तक घोर परिवारवादियों ने इनके विकास के बारे में कभी सोचा तक नहीं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के विधानासभा चुनाव में सातवें एवं अंतिम चरण में मिर्जापुर, वाराणसी और मऊ सहित नौ जिलों की 54 सीटों पर सात मार्च को मतदान होगा।

मोदी वाराणसी में रोडशो पूरा कर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में भव्य रोड शो के साथ नवनिर्मित काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन किया। मोदी ने गत वर्ष 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर को पतितपावनी गंगा से सीधे जोडऩे वाले गलियारे का लोकार्पण किया था। इस नवनिर्मित परिसर के लोकार्पण के बाद मंदिर में मोदी का पहला आगमन है। हजारों की संख्या मौजूद समर्थकों और भक्तों ने काशी विश्वनाथ धाम पहुँचने पर मोदी का ‘हर हर महादेव’ के धर्मघोष से स्वागत किया। मोदी का रोड शो अपराह्न लगभग पौने चार बजे मलदहिया से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ शुरू हुआ।

मोदी ने वर्ष 2014 में वाराणसी में अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत इसी स्थान से की थी। तीन किमी से अधिक दूरी वाला रोड शो लहुराबीर,कबीर चौरा,लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग और चौक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। रास्ते के दोनों ओर नगरवासियों का भारी हुजूम था। मोदी अपने वाहन के बीच में लगातार खड़े रह कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। मकानों से मोदी पर पुष्प पंखरियों की वर्षा हो रही थी। लहुराबीर और मैदागिन जैसे मुख्य चौराहों पर जन सैलाब जैसा नजारा था। मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सडक़ मार्ग से ही करीब पांच किमी का रास्ता तय कर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के लिये रवाना हो गये।

जहां वह सिंहद्वार स्थित बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से वाराणसी में प्रधानमंत्री के रोडशो की अनुमति मिली थी। वह मंदिर परिसर से बीएचयू तक का पांच किमी का रास्ता अपनी गाड़ी में बैठकर तय करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सडक़ के दोनों ओर जमा भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते नजर आये। वाराणसी में विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। अंतिम चरण वाली सीटों पर चुनाव प्रचार शनिवार को शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा। मोदी का रोड शो अपने संसदीय क्षेत्र में भाजपा के लिए समर्थन जुटाने के लिए आयोजित था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button