आज़मगढ़उत्तर प्रदेशचंदौलीसियासत-ए-यूपी

एक ही थैली के चट्टे बट्टे है सपा-बसपा, जहर पिलाकर लोगों की जान लेने वाले हैं समाजवादी: केशव मौर्य

  • ममता पर केशव मौर्य का तंज, कहा- दीदी, धरने से नहीं बंद होगा जय श्री राम का घोष
  • पीएम मोदी के साथ चंदौली और अजमगढ़ में जनसभाओं को केशव मौर्य ने किया संबोधित

आजमगढ़/चंदौली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आजमगढ़ के फूलपुर पवई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राम सूरत राजभर जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों को जो गुंडागर्दी करने का सर्टिफिकेट मिला है उस समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर 10 तारीख को समाप्तवादी पार्टी होने वाला है। समाजवादी के नाम पर जहर पिलाकर लोगों की जान लेने वाले लोग हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्वांचल की जनता को लगातार साधने में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में केशव मौर्य गुरुवार को आजमगढ़ जिले के निजामाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ चंदौली में अतरौलिया विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे। बता दें इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षों में गरीबों, वंचितों किसानों एवं माताओं-बहनों के हित के लिए जो कार्य किए हैं उन कार्यों का ही प्रतिफल है कि हम जनता का विश्वास जीत पाये और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में विजय का शंखनाद हो चुका है, यूपी में फिर कमल खिलने को तैयार है।

सपा की सरकार हो तो जमीनों पर कब्जा करने वाले, खन्न में घोटाला करने वाले, माफियागिरी करने वाले, भर्तियों में भ्रष्टाचार करने वाले, उत्तर प्रदेश को शांतिपूर्ण प्रदेश को दंगा प्रदेश बनाने वाले सपा को समाप्त करना चाहिए की नहीं करना चाहिए? अब न 7 तारीख दूर है और न 10 तारीख दूर है। 7 को वोट डालोगे और 10 को कमल का फूल खिलेगा।

एक ही थैली के चट्टे बट्टे है सपा बसपा

सपा बसपा हो किसी को माफ नहीं करना चाहिए। ये सब एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। वोट नहीं वोट के रूप में कर्ज को साथ लेकर जाऊंगा और ब्याज सहित उसको चुक्ता करने का काम करूंगा। बहुत हो चुका आजमगढ़ में गड़बड़ी, अब समाजवादी पार्टी का समय बीत गया। अब कमल के फूल का समया आ गया।

2017 में भी सारे कार्यकर्ताओं को चुनाव के मैदान में उतारा लेकिन सपा वाले भ्रम फैलाने में कामयाब हो गए कि फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने आ रहे है। अभी भी कह रहे सरकार में आ गए। लेकिन ये न 2017 में आए थे, न 2022 में आ रहे और न 2027 में आएंगे। इनका सूपड़ा साफ हो गया है। करहल से अखिलेश यादव चुनाव हार गए है।

एक साइकिल की बटन दबाने से हजारो गुंडे, माफिया पैदा हो जाएंगे। देश में सभी राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हो चुकी हैं। वोटबैंक की राजनीति करती हैं जबकि भाजपा की सरकार समर्पित भाव से लोगों की सेवा करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है।

अखिलेश यादव यूपी को बंगाल बनाना चाहते हैं: केशव मौर्य

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के वाराणसी दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ममता और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी जय श्री राम का नारा सुनकर धरना देने से काशी में हर हर महादेव का जय घोष बंद नहीं होगा, मथुरा वृंदावन में राधे राधे, जय श्रीकृष्ण, जय माता दी के जयकारे बंद नहीं होंगे। अखिलेश यादव यूपी को बंगाल बनाना चाहते हैं। यह मंसूबा कभी भी पूरा नहीं होगा, कमल खिला था कमल ही खिलेगा।

10 मार्च को कमल खिलने के बाद नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। छठे चरण के मतदान के दिन केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि 10 मार्च 2022 को कमल खिलते ही सपा के अवैध क़ब्ज़ाधारियों के नींव की ईंटे हिलने लगेगी, ग़रीबों की ख़ुशी के लिए कुछ भी करेंगे, यूपी में अपराधियों को बक्सा बख्शा नहीं जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button