उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

मुस्लिम को कैंडिडेट न बनाए जाने पर बोले अमित शाह- हमने मुस्लिम को मंत्री बनाया है, हम भेदभाव नहीं करते

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में BJP द्वारा किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट न देने के सवाल पर कहा है कि “सबका साथ सबका विकास हमारे लिए सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि यह हमारी सरकार की नीति भी है.” शाह ने आगे कहा “अगर हम किसी मुस्लिम परिवार को फ्री राशन, फ्री गैस कनेक्शन, घर ना मिले तो यह नारा गलत हो जाएगा. या फिर किसी हिंदू इलाके में बिजली आए लेकिन मुस्लिम इलाकों में बिजली ना मिले. अगर ऐसा होता है तो यह नारा बेकार साबित हो जाएगा. लेकिन पूरे यूपी में देखें तो ऐसा नहीं हुआ है. बिना किसी भेदभाव के लोगों तक योजनाएं पहुंचाई गई हैं.”

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा- “हमारा टिकट वितरण जीत के आधार पर होता है. अगर मीडिया,अल्पसंख्यकों और भाजपा के बीच दरार पैदा करेगा तो कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत पाएगा. हमें उम्मीद है कि यह अंतर खत्म हो जाएगा… आप भी इसमें भाजपा की मदद करें. अगर आप यह सवाल पूछें कि ‘क्या कोई परिवार इस योजना से छूट गया है?’, तो वह अंतर कम हो गया होगा. लेकिन आप पूछते हैं टिकट मिला क्या?… मैं स्पष्टवादी हूं, इसलिए कह रहा हूं.” यह पूछे जाने पर कि “बीजेपी भारत की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है जिसके करोड़ों सदस्य हैं और फिर भी आपको एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं मिला?” अमित शाह ने कहा कि यूपी में साल 2017 में हमने 325 सीटें जीती थीं. फिर भी हमने एक मुसलमान को एमएलसी और फिर मंत्री बनाया. यूपी विधानपरिषद में हमने जिस एमएलसी को भेजा वह लंबे समय से हमारे कार्यकर्ता हैं.

अखिलेश पर बरसे शाह

सोमवार को अमित शाह ने कुशीनगर (Kushinagar News) में सभा की. इस दौरान गृह मंत्री ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला किया. उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर अखिलेश यादव के बयान का जिक्र करते हुए कहा- “मोदी जी ने चुटकी में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया. अखिलेश जी ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 हटा तो खून की नदियां बहेंगी. अरे अखिलेश किसको डराते हो भाई.. हम डरने वालों में से नहीं है.. अनुच्छेद 370 हटा और खून की नदियां तो छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई.” उन्होंने कहा कि अखिलेश जी की सरकार में उन्होंने संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकवादियों का केस वापस लेना का काम किया था. हाईकोर्ट ने इस आदेश पर स्टे लगा दिया और बम धमाके करने वाले आज भी जेल में हैं.

माफियाओं को यूपी से खदेड़ा

अमित शाह ने कहा कि योगी जी ने चुन-चुनकर माफियाओं को यूपी से खदेड़ा है. आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, जेल में हैं. इन तीनों ने सपा-बसपा के राज में जनता को परेशान किया है. इसलिए तीनों को भाजपा सरकार ने जेल में डालने का काम किया है. बीजेपी नेता कहा कि उत्तर प्रदेश के 5 चरणों के चुनाव में भाजपा (BJP) ने बहुमत के बराबर सीटें प्राप्त कर ली हैं. छठें और सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने 300 पार वाली सरकार बनाने के लिए वोटिंग करनी है. उन्होंने कहा कि 2014 में पूरे देश और यूपी ने मोदी जी को पीएम बनाया था. यूपी ने 80 में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डालकर पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल को बहुमत से ज्यादा सीटें जिताई थीं. तभी से भाजपा का ये विजयी अभियान चला है. इस बार आपको विजय का चौका लगाना है.

सपा नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के लोग अखिलेश जी के बहकावे में आकर टीका न लगवाते, तो क्या यहां के लोग कोरोना की तीसरी लहर में बच पाते? ये कैसे नेता हैं, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए जनता को तक बहकाने का काम करते हैं! बीजेपी नेता ने कहा कि यूपी में निवेश तभी आ सकता है, जब यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक हो. यूपी के युवाओं को रोजगार तभी मिलेगा, जब यहां निवेश आएगा. अगर यहां निवेश लाना है तो कानून व्यवस्था को ठीक रखना होगा. जिसके लिए 300 पार वाली भाजपा सरकार बनानी होगी.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button