उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

महिला प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी डिंपल और जया, आधी आबादी को साधने के लिए एसपी ने बनाई रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी स्टार प्रचारक पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन को अब सियासी मैदान में उतार दिया है. अभी तक जया बच्चन ने राज्य में किसी भी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया है. जबकि वह पार्टी की स्टार प्रचारक हैं. वहीं पार्टी की दोनों महिला नेता डिंपल यादव और जया बच्चन खासतौर पर पार्टी की महिला उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं करेंगी और इनकी जनसभा आज कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर होगी.

असल में राज्य में एसपी ने पांचवें चरण में भी जया बच्चन को अपना स्टार प्रचार बनाया है. जबकि अभी तक वह राज्य में चुनाव प्रचार से दूर थी. जबकि डिंपल यादव चुनाव प्रचार कर रही थी. लेकिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तुलना में कम सक्रिय थी. जानकारी के मुताबिक आज दोनों महिला नेता सिराथु में चुनाव प्रचार करेंगी. जहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ एसपी ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को टिकट दिया है. पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावदी) की नेता हैं और एसपी के सिंबल पर वहां से चुनाव लड़ रही हैं. बताया जा रहा है कि डिंपल यादव और जया बच्चन आज निजी जहाज से लखनऊ से प्रयागराज पहुंचेंगी और इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगी.

महिला प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी एसपी नेता

जानकारी के मुताबिक डिंपल यादव और जया बच्चन 26 फरवरी को जौनपुर की मड़ियाहूं और मछलीशहर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगी. इस सीट पर बीएससी छोड़कर एसपी में शामिल हुईं सुषमा पटेल चुनाव लड़ रही हैं और उन्होंने 2017 का चुनाव मुंगरा बादशाहपुर से जीता था. इसके साथ ही दोनों महिला नेता मछलीशहर से चुनाव लड़ रही डॉ रागिनी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी.

एसपी ने शिवपाल सिंह यादव को भी बनाया स्टार प्रचार

दरअसल समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों पीएसपी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है. जबकि इससे पहले पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक नहीं बनाया था. लेकिन बाद में शिवपाल सिंह को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया था. वहीं पार्टी ने बीजेपी को छोड़कर एसपी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button