उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

सातवें चरण के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन, अभी तक 652 प्रत्याशी मैदान में

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव जारी है और राज्य में बुधवार को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. आज चौथे चरण के लिए शाम छह बजे चुना प्रचार खत्म हो जाएगा. वहीं आज विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 54 सीटों के लिए उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे और आज इसकी अंतिम तिथि है. आज के बाद से ही तस्वीर साफ होगी कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. दरअसल टिकट ना मिलने से कई दलों के प्रत्याशी बागी होकर मैदान में हैं और पार्टी नेतृत्व उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है. लिहाजा आज के बाद से ही इस बारे में तस्वीर साफ होगी कि सातवें चरण में कितने प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक सातवें चरण के नामांकन पत्रों की जांच में शुक्रवार को 216 पर्चे खारिज किए गए हैं और इसके बाद अब 652 उम्मीदवार मैदान में हैं. गौरतलब है कि अंतिम चरण में मतदान 7 मार्च को होगा और विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना 14 जनवरी से शुरू हुई थी. जानकारी के मुताबिक सातवें चरण में जहां चुनाव होना है वहां पर नामांकन पत्रों की जांच के बाद आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में 10, गोपालपुर में 11, सगड़ी में 15, मुबारकपुर में 14, आजमगढ़ में नौ, निजामाबाद में 13, फूलपुर पवई में 12, दीदारगंज में 15, लालगंज में 10, मेंहनगर में आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं.

जौनपुर सीट पर सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशी आजमा रहे हैं किस्मत

वहीं सातवें चरण में भदोही सीट 12, ज्ञानपुर में 12 और औराई में सात उम्मीदवार बचे हैं जबकि चंदौली जिले के मुगलसराय में 14, सकलडीहा में नौ, सैयदारजा में 11, चकिया में 11 उम्मीदवार बचे हैं और गाजीपुर जिले में जखनियां में 17, सैदपुर में 10, गाजीपुर में 19, जंगीपुर में 14, जहूराबाद में 13, मोहम्मदाबाद में 10 और जमानिया में 14 उम्मीदवार सियासी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इसके साथ ही जौनपुर जिले में बदलापुर में 15, शाहगंज में 13, जौनपुर में 26, मल्हनी में 13, मुंगेराबादशाहपुर में 15, मछलीशहर में 10, मड़ियाहू में 12, जफराबाद में 11 और केराकत में 10 उम्मीदवार बचे हैं.

हालांकि प्रत्याशियों का आंकड़ा आज के बाद कम हो भी सकता है. इसके साथ ही मऊ जिले के मधुबन में 12, घोसी में 11, मोहम्मदाबाद, गोहना में आठ और मऊ में 14, मिर्जापुर जिले के छानबे में नौ, मिर्जापुर में 14, मझवां में 14, चुनार में 10, मड़िहान में 14, सोनभद्र के घोरावल में 13, राबर्ट्सगंज में ओबरा में 13, ओबरा में आठ और दुद्धी में 10 उम्मीदवार अभी चुनाव लड़ रहे हैं.

सात चरणों में होना है मतदान

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है और राज्य में तीन चरण का मतदान हो चुका है. रविवार को राज्य में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ है और बुधवार को चौथे चरण का मतदान है. वहीं सात मार्च को सातवें चरण का मतदान राज्य में होना है और दस मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button