उत्तर प्रदेशकानपुरसियासत-ए-यूपी

कानपुर की तीन सीटों पर वर्चस्व की जंग, तीन दलों ने झोंकी ताकत

कानपुर। मोदी लहर में पिछले विधान सभा चुनाव में कानपुर की 10 सीटों में से सात सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। तीन सीटों पर स्थानीय समीकरण के चलते भाजपा चुनाव हार गई थी। लेकिन इस बार इन तीनों हारी हुई सीटों पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ कांग्रेस और सपा भी दमखम लगा रही है। यहां तक कि इस बार अमित शाह और प्रियंका वाड्रा का रोड शो हो चुका है और अखिलेश यादव को भी आना है। जिससे साफ है कि इन सीटों पर तीनों पार्टियां प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इन तीन सीटों पर दो में सपा और एक में कांग्रेस के निवर्तमान विधायक हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत कानपुर में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसको लेकर चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं और चुनाव प्रचार पीक पर है। लेकिन देखा जा रहा है कि सत्ता धारी पार्टी भाजपा, मुख्य विपक्षी पार्टी सपा और कांग्रेस कानपुर की उन तीन सीटों पर अधिक फोकस किया है जहां पर पिछली बार भाजपा दूसरे नंबर पर थी और दो में सपा और एक में कांग्रेस की जीत हुई। इन सीटों पर जहां सपा और कांग्रेस अपनी जीत बरकरार रखना चाहती है तो वहीं भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है। क्योंकि इस बार सीसामऊ और कैंट विधान सभा सीट पर सपा और कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और दोनों पार्टियों ने उन लोगों को मैदान में उतारा है जिनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इससे भाजपा यह कयास लगा रही है कि मुस्लिम बाहुल्य इन सीटों पर मुस्लिम वोटों का बंटवारा होगा तो पार्टी की जीत हो सकती है।

यह हैं उम्मीदवार

सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी उम्मीदवार हैं तो वहीं कांग्रेस से सुहैल अहमद उम्मीदवार हैं जिनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इसी प्रकार कैंट सीट से कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और सपा के हसन रुमी उम्मीदवार हैं। हसन रुमी की भी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। वहीं भाजपा ने सीसामऊ से पूर्व विधायक सलिल विश्नोई और कैंट से पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया चुनाव मैदान में हैं। आर्य नगर सीट पर सपा के निवर्तमान विधायक अमिताभ बाजपेयी, भाजपा से सुरेश अवस्थी और कांग्रेस से प्रमोद जायसवाल उम्मीदवार हैं। पिछली बार चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन था और गठबंधन ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अमित शाह और प्रियंका का हो चुका है रोड शो

कानपुर की सभी सीटों पर वैसे तो भाजपा जीत के लिए प्रयासरत है, लेकिन देखा जा रहा है कि इस बार पिछली बार हारी हुई सीटों पर अधिक फोकस किया है। इसी के चलते भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृह मंत्री अमित शाह इन सीटों पर रोड शो कर चुके हैं। कैंट सीट पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जनसभा कर चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा ने भी रोड शो करके जनता को पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी जनसभा करने इन सीटों पर आ रहे हैं। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सपा के नेता बता रहे हैं कि अखिलेश यादव का शुक्रवार को कार्यक्रम हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button