उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

यूपी विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 15 कैंडिडेट हैं निरक्षर, 125 हैं आठवीं पास

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान अब बिल्कुल पास है. इस चरण के लिए जितने कैंडिडेट्स ने नामांकन दाखिल किया है, उससे इनकी शिक्षा यानी एजुकेशन का हाल सामने आया है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, 125 कैंडिडेट आठवीं क्लास तक ही पढ़े हैं, जबकि 15 कैंडिडेट ने खुद को निरक्षर बताया है. चुनाव सुधार की पैरोकारी करने वाले संगठन एडीआर ने शनिवार यह जानकारी दी.

70 से ज्यादा कैंडिडेट की उम्र 60 साल से ज्यादा के

खबर के मुताबिक, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने यह भी कहा कि चुनाव में 70 से ज्यादा कैंडिडेट की उम्र 60 साल से ज्यादा है. एडीआर कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा सीटों से राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के 615 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है. पहले चरण के तहत इन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव 10 फरवरी को होने हैं.

18 कैंडिडेट हैं ‘डॉक्टरेट’ पास

कैंडिडेंट्स की शिक्षा को लेकर एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक, 15 कैंडिडेट निरक्षर हैं, 38 साक्षर हैं. 10 कैंडिडेट पांचवी क्लास तक पढ़ाई की है, 62 क्लास आठ तक पढ़े हैं, 65 ने क्लास 10 और 102 ने क्लास 12 तक पढ़ाई की है. एडीआर ने कहा कि 100 कैंडिडेट ग्रेजुएट हैं. इसी तरह, 78 कैंडिडेट ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं. साथ ही 108 पोस्ट ग्रेजुएट हैं और 18 ‘डॉक्टरेट’ पास हैं. जबिक सात ‘डिप्लोमा’ धारक हैं, जबकि 12 ने अपनी शिक्षा का विवरण नहीं दिया है.

73 उम्मीदवारों की आयु 61 से 80 वर्ष के बीच

इसमें कहा गया है कि 239 कैंडिडेट (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है. उम्र के संदर्भ में, 214 उम्मीदवारों (35 प्रतिशत) ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है और 328 उम्मीदवारों (53 प्रतिशत) ने इसे 41 से 60 वर्ष के बीच बताया है. इसमें कहा गया है कि 73 उम्मीदवारों (12 प्रतिशत) ने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच बताई है.

कहां होने वाले हैं पहले चरण में मतदान

पहले चरण में 58 विधानसभा क्षेत्रों (UP Election 2022 first phase districts) में आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में मतदान होने वाला है. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button