उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में गांव के बाहर पड़े मिले दो युवकों के शव, जानवर जब शव नोचने लगे तब हुई ग्रमीणों को खबर; इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के झांघा क्षेत्र में दो किशोर मंगलवार को एक गांव के बाहर मृत मिले (Two Men Found Dead). कुछ राहगीरों ने देखा कि कुछ जानवर जमीन से बाहर पड़े शरीर के हिस्से को खा रहे हैं. जिसके बाद इलाके में घटना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसने शवों को बाहर निकाला. दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उनके सिर पर भी चोट के निशान थे. पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गयी और उसने जांच शुरू कर दी है.

मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक रविंद्र गौर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्याय मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. पुलिस ने बताया कि किशोरों की पहचान गणेश जायसवाल (16) और आकाश जायसवाल (17) के रूप में हुई है. दोनों गोरखपुर के झांघा क्षेत्र के महुबिरी पालिपा गांव के निवासी थे.

दोनों दोस्त 7 जनवरी को गए थे घर से बाहर, फिर नहीं लौटे

पुलिस ने बताया कि गणेश जायसवाल 11वीं कक्षा का छात्र था और आकाश मजदूर था. दोनों दोस्त थे. दोनों सात जनवरी को बाहर गए और जब एक दिन बाद भी नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. हालांकि, तीन दिनों के बाद वे लौटे और अपना सामान पैक किया और फिर बाहर चले गए और परिवारों को लगा कि वे कुछ काम करने के लिए हैदराबाद गए हैं.

दोनों शवों के सिर पर मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और दोनों शवों के सिर पर चोट के निशान थे और ऐसा लगता है कि इनकी हत्या कई दिन पहले की गई थी. अपराध शाखा क्राइम ब्रांच और झांघा पुलिस सहित चार टीमें घटना की जांच कर रही हैं. वहीं पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़कों का गांव या स्कूल में किसी के साथ विवाद था या उनका किसी लड़की के साथ इनके संबंध था? उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। और अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा.

(भाषा इनपुट के साथ)

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button