उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की है. पार्टी ने 40 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है. पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में कहा गया है कि इन 40 में प्रत्याशियों से 13 ग्रेजुएट, 8 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 एलएलबी, 2 एमबीए और एक पीएचडी हैं. आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है. 403 सीटों में से 243 पर उसने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी. जिसमें, 33 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था. वहीं, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 15 स्टार प्रचारकों के नाम की भी घोषणा की थी. इनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, भगवंत मान, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, इमरान हुसैन आदि का नाम शामिल है.

इन्हें मिला टिकट

क्रम संख्या जिला विधानसभा प्रत्याशी
1 अमरोहा नौगांवा सादात हमेंद्र सिंह चौहान
2 औरैया बिधूना जितेंद्र सिंह सेंगर
3 आजमगढ़ लालगंज डॉ. हरीराम
4 आजमगढ़ सगरी मुकेश राय
5 बहराइच बलहा लक्ष्मी नारायण सोनकर
6 बरेली मीरगंज योगेश कुमार कालिया
7 बिजनौर चांदपुर मनोज कुमार
8 बिजनौर नेहतौर विशाल कुमार
9 बिजनौर नूरपुर रॉविन कुमार शर्मा
10 बदायूं बदायूं रीतेश कुमार गुप्ता
11 बदायूं बिसौली शिवराज कुमार
12 बदायूं सहसवान अनिल कुमार मिश्रा
13 एटा अलीगंज राहुल पाठक
14 एटा एटा उगेशकांत प्रतिहार
15 इटावा जसवंतनगर ज्ञानेश कुमार
16 फर्रूखाबाद भोजपुर राहुल यादव
17 फर्रूखाबाद फर्रूखाबाद नीरज कुमार
18 गाजीपुर मोहम्मदाबाद मनोज यादव
19 गोरखपुर खजनी दीनबंधु चौहान
20 हाथरस हाथरस किशन सिंह परेवा
21 हाथरस सिकंदर राव सुरेश बघेल
22 जालौन कल्पी सौरभ सिंह
23 झांसी गरौठा पुष्पेंद्र सिंह
24 झांसी झांसी नगर बीएल भास्कर
25 कानपुर नगर सीसामउ सुनील बाबू
26 कासगंज कासगंज मनपाल सिंह कश्यप
27 कासगंज पटियाली यूसुफ पठान
28 महोबा महोबा महेश कुमार सोनी
29 मैनपुरी किशनी पप्पू कटेरिया
30 मुरादाबाद कांठ त्रिलोक चंद्र दिवाकर
31 रामपुर बिलासपुर निर्मल सिंह बाजवा
32 सहारनपुर देवबंद प्रवीण धीमन
33 सहारनपुर सहारनपुर नगर उस्मान मलिक
34 संभल असमोली प्रदीप सिंह
35 संत कबीर नगर मेहदावल अखिलेश कुमार पांडेय
36 शाहजहांपुर कटरा कुंवर सुखविंदर सिंह चौहान
37 शाहजहांपुर तिलहर बीडी शर्मा
38 सिद्धार्थनगर बांसी प्रदीप पांडेय
39 उन्नाव उन्नाव युवराज सिंह चंदेल
40 भदोही भदोही काला धर दुबे

उत्तराखंड में उतारे 10 उम्मीदवार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी की. पार्टी ने 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button