उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

‘यूपी की जनता को इसी का इंतजार था, ताकि BJP को सत्ता से निकालें’ चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद बोले अखिलेश

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. चुनावों की घोषणा के साथ ही सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी का सफाया होना तय है. जनता बस इन तारीखों का ही इंतजार कर रही थी, ताकि बीजेपी को हटाया जा सके. उन्होंने कहा, “ये तारीखें बदलाव की हैं. शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है और 10 मार्च तक परिणाम आएगा. चुनाव आयोग द्वारा रखी गई शर्तों का पालन किया जाएगा. 10 मार्च के बाद यूपी से भाजपा का साफ होना तय है.”

वर्चुअल रैली पर कही ये बात

चुनाव आयोग ने वर्चुअल रैली करने को लेकर बात कही है. इसे लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए यह जरूरी है, लेकिन चुनाव आयोग को उन पार्टियों के बारे में भी सोचना चाहिए जिनके पार कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है, फिर भला वह वर्चुअल रैली कैसे करेंगे. इसलिए चुनाव आयोग को कुछ सहयोग देना चाहिए. चाहे चैनल के माध्यम से, विपक्ष के लोगों को ज्यादा समय दें और मुफ्त में समय दे.

अगर चुनाव आयोग ऐसा करता है तभी हर पार्टी अपनी बात जनता तक वर्चुअल माध्यम से पहुंचा सकेगी. बीजेपी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से एक बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर है. वह सरकार में हैं. इलेक्शन बॉन्ड भी सबसे ज्यादा उन्हें ही मिलते हैं. सरकारी पैसे से विज्ञापन भी चल रहे हैं.

सात चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान किया है. गोवा, पंजाब और उत्तराखंड की सभी सीटों पर एक ही बार में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा. वहीं, मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होंगे. अकेले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में यूपी के 11 जिलों में 10 फरवरी को मतदान होगा. दूसरे चरण में 9 जिलों में 14 फरवरी को मतदान होगा. तीसरे चरण में 16 जिलों में 20 फरवरी को, चौथे चरण में 9 जिलों में 23 फरवरी को, पांचवें चरण में 11 जिलों में 27 फरवरी को, छठे चरण में 10 जिलों में तीन मार्च को और 10 जिलों में 7 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button