उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

CM योगी आदित्यनाथ का दावा- इस बार BJP जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें, चुनाव हमारे लिए परीक्षा नहीं उत्सव

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि इस बार चुनाव 80 बनाम 20 होगा. इसमें 80 प्रतिशत भागीदारी बीजेपी की होगी, बाकी 20 प्रतिशत हिस्से में बाकी सभी दल होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी इस बार 300 से ज्यादा सीट जीतेगी. चुनाव में विपक्ष की चुनौती के सवाल पर योगी ने कहा कि 2019 में सबसे गठबंधन हुआ सपा, बसपा और लेकदल समेत सभी पार्टियां एक साथ आ गई थी. तब भी बीजेपी ने सबसे ज्यादा 64 सीट जीती थीं. इसके बाद बसपा को 10 और सपा को पांच सीट मिली थी. मैंने तब भी कहा था बीजेपी 65 सीट जीतेगी.

सीएम योगी ने कहा कि इस बार सभी विरोधी दल अलग चुनाव लड़ रहे हैं. इससे ये बात साफ है कि बीजेपी फिर 300 से ज्यादा सीट जीतेगी. स्वस्थ लोकतंत्र में कुछ सीटें विपक्ष को भी मिलेंगी और ये होना भी चाहिए. चुनाव को कठिन परीक्षा बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव उन लोगों के लिए कठिन और चुनौतीपूर्ण इम्तिहान होता है अधूरी तैयार होने के कारण भयभीत होते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे लिए चुनाव परीक्षा नहीं बल्कि उत्सव है.

चुनाव हमारे लिए परीक्षा नहीं उत्सव

उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार ने पांच साल सिर्फ जनहित के काम किए हैं. इसलिए उनकी चुनाव में जाने की तैयारी पूरी है. सीएम योगी ने इसकी तुलना परीक्षा में जाने वाले छात्रों से की और कहा कि जो छात्र पूरी साल पढ़ाई करते हैं वो परीक्षा के समय घबराते नहीं हैं. परीक्षा में घबराहट उन छात्रों को होती है, जो सालभर क्लास में जाते नहीं है और जिनकी तैयारी अधूरी होती है. उन्होंने कहा कि इसलिए मैं मानता हूं कि हमारे लिए चुनाव परीक्षा नहीं उत्सव है.

10 फरवरी से 7 मार्च तक होगी वोटिंग

वहीं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे. इसके तहत 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोटिंग की जाएगी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के तहत मतदान किया जाएगा. इसके बाद दूसरे चरण का 14 फरवरी, तीसरे चरण का 20 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी, पांचवे चरण का 27 फरवरी, छठे चरण का 3 मार्च और सातवें चरण का 7 मार्च को मतदान होगा.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button