उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाया सवाल, अख‍िलेश यादव ने छोटे दलों के ल‍िए मांगी मदद

चुनाव आयोग ने श‍न‍िवार को पांच राज्यों के  व‍ि‍धानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर द‍िया है. इसके साथ ही पांच चुनावी राज्‍यों यानी उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, मणि‍पुर और गोवा में आचार संहि‍ता लागू हो गई और सभी चुनावी राज्‍यों के प्रशासन‍िक अध‍िकार चुनाव आयोग के अधीन आ गए हैं. इस बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग की न‍िष्‍पक्षता को लेकर सवाल क‍िया है. कांग्रेस नेता तार‍िक अनवर ने चुनाव आयोग की  प्रेस कांफ्रेंस के बाद कहा है क‍ि  देखना होगा कि इन चुनावों में आयोग की भूमिका कितनी निष्पक्ष रहती है. कांग्रेस नेता तार‍िक अनवर ने सवाल करते हुए कहा है क‍ि क्‍या हेट स्पीच जैसे मामले पर चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा. उन्‍होंंने बीते चुनावोंं में आयोग की तरफ से हेट स्‍पीच के मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं क‍िए जाने पर भी आयोग को कटघरे में खड़ा क‍िया. वहीं सपा अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने कोरोना के चलते आयोग की तरफ से लगाई गई पाबंद‍ियों के बाद छोटे दलों के ल‍िए सहयोग मांगा है.

चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के व‍र‍िष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा में वि‍पक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा क‍ि चुनाव न‍िष्‍पक्ष होने चाह‍िए. उन्‍होंने कहा क‍ि  हमारा अनुरोध है कि चुनाव आयोग को निष्पक्षता से काम करना चाहिए. हम भविष्य में देखेंगे कि वो कैसे काम करते हैं और विपक्ष व सरकार के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. वहीं कांग्रेस के प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा क‍ि भाजपा और मोदी सरकार को महंगाई, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, दलित महिला अत्याचार से फर्क नहीं पड़ता हैं. सुरजेवाला ने जनता को संबोधि‍त करते हुए कहा क‍ि इस चुनाव में बीजेपी को हराईए. इन चीजों से निजात पाइए. फिर एक मौका है.

सपा अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने कहा वर्चुअल रैली के ल‍िए आयोग करे छोटे दलों की मदद

कोरोना की वजह से चुनाव आयोग ने व‍िधानसभा चुनावों के ल‍िए वर्चुअल रैली करने की इजाजत दी है. इसका सपा अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने स्‍वागत क‍िया है. साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि वर्चुअल रैली को लेकर आयोग को सोचना होगा और छोटे दलों की मदद करनी होगी. उन्‍होंने कहा क‍ि ज‍िन राजनैत‍िक दलों के पास संसाधन कम है या नहीं हैं. उन्हें अधिक समय दिए जाने पर व‍िचार करना चाह‍िए. उन्‍होंने कहा क‍ि टीवी चैनलों में भी छोटे दलों को कम समय म‍िलता है. आयोग को इसमें सहयोग करना चाह‍िए.

आयोग को सौंपेगे भाजपा समर्थि‍त अध‍िकारि‍यों को सौंपेगी : अख‍िलेश

आयोग की घोषणाओं का स्‍वागत करते हुए सपा अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि उनकी पार्टी सभी न‍ियमों का पालन करेगी, लेक‍िन आयोग को सरकार चला रहे राजनीत‍िक दलोंं के ल‍िए भी सख्‍ती करनी होगी. उन्‍होंने कहा क‍ि बीते चुनाव में भी सरकार में बैठे राजनीत‍िक दल ने न‍ियमों का पालन नहींं क‍िया था. उन्‍होंने कहा क‍ि जिस तरीके से यूपी में पंचायत का चुनाव हुआ था. उसमें लखनऊ में बैठे अधिकारियों ने लोगों को नामांकन करने तक नही दिया था. अधिकारियों ने बीजेपी का कार्यकर्ता बनते हुए यह काम किया था. उन्‍होंने कहा क‍ि सपा ऐसे अधिकारियों की सूची चुनाव आयोग को सौंपेगी. साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि आयोग ने चुनाव की जो तारीख तय की हैं, वह बदलाव की तारीख है. यूपी की जनता बदलाव चाहती है. बीजेपी का जाना तय है, किसान जनता, व्यापारी किसान यूपी के लोग इंतजार कर रहे थे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button