ताज़ा ख़बरविदेश

चांद की धरती पर पहली बार उतरा “नीला भूत”, दुनिया हैरान; लैंडिंग करते ही बताया “हम चंद्रमा पर हैं”

केप केनवरल: दुनिया उस वक्त हैरान रह गई, जब चांद की धरती पर पहली बार ब्लू घोस्ट ने कदम रखा। आप भी चौंकिये मत, क्योंकि यह घटना सच है। अमेरिका की एक एक निजी कंपनी ने अंतरिक्ष में पहली बार ब्लू घोस्ट उतार कर सबको चौंका दिया है। निजी कंपनी ने अपने अंतरिक्ष यान को रविवार को चांद पर उतारा है। यह अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए प्रयोग किये गए।

बता दें कि फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर स्वचालित रूप से चंद्रमा की कक्षा से उतरा, जिसका लक्ष्य चंद्रमा के उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित प्रभाव बेसिन में स्थित प्राचीन ज्वालामुखी गुंबद की ढलानों पर पहुंचना था। कंपनी के मिशन कंट्रोल ने बताया कि, ‘‘हम चांद पर हैं’’। साथ ही उसने बताया कि लैंडर की स्थिति ‘‘स्थिर है’’। टेक्सास स्थित कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस अंतरिक्ष यान को विकसित किया है।

चांद पर इन देशों को मिल चुकी है सफलता

एक दशक पहले स्थापित स्टार्टअप फायरफ्लाई को एक सहज, सीधी लैंडिंग ने ऐसा पहला निजी संगठन बना दिया है, जिसने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारा है। केवल पांच देशों रूस, अमेरिका, चीन, भारत और जापान ने ही ऐसी सफलता मिलने का दावा किया है। दो अन्य कम्पनियों के ‘लैंडर’ के भी इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। फ्लोरिडा से जनवरी के मध्य में प्रक्षेपित किये गये 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबे ‘लैंडर’ ने नासा के लिए चंद्रमा पर 10 प्रयोग किये। चंद्रमा की ओर जाते हुए, ‘ब्लू घोस्ट’ ने अपने गृह ग्रह की अद्भुत तस्वीरें भेजीं। लैंडर ने चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाने के बाद भी चंद्रमा की सतह के विस्तृत चित्र लिए। (एपी)

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button