बड़ी खबरविदेश

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप भी नहीं हिला सका डॉक्टरों का हौसला, झूलते ऑपरेशन थिएटर में करते रहे सर्जरी

तोक्योः रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार को तड़के आया 8.8 तीव्रता का महाशक्तिशाली भूकंप भी डॉक्टरों का हौसला नहीं डिगा सका। जब ये भयानक भूकंप आया तो एक अस्पताल में डॉक्टर कुछ मरीजों की सर्जरी कर रहे थे। इसी दौरान पूरा ऑपरेशन थिएटर हिलने लगा। इसके बावजूद डॉक्टरों ने ऑपरेशन को नहीं रोका और सर्जरी को जारी रखा। आरटी ने रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के हवाले कहा है कि ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

अंत तक करते रहे सर्जरी

भूकंप के दौरान झूलते ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी करते डॉक्टरों को साफ देखा जा सकता है। भूकंप इतना अधिक ताकतवर था कि पूरी बिल्डिंग तेजी से हिलती दिख रही है। मगर डॉक्टरों ने सर्जरी करना बंद नहीं किया। उन्होंने अंत तक अपने काम को जारी रखा। डॉक्टरों ने अपनी सर्जरी तभी रोकी, जब ऑपरेशन कंपलीट हो गया। डॉक्टरों के इस हौसले की हर कोई तारीफ कर रहा है।

प्रशांत महासागर में उठी सुनामी की लहरें

रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए इस भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई और अमेरिका के अलास्का एवं हवाई तथा न्यूजीलैंड के दक्षिण में इसकी चेतावनी जारी की गई। अमेरिका में हवाई की राजधानी होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी की चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की पहली लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई।

भूकंप के केन्द्र कामचटका प्रायद्वीप के निकट रूसी क्षेत्र में क्षति होने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने की खबरें आई हैं। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने बताया कि सुनामी की पहली लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र तक पहुंची।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button