उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में बोले योगी के मंत्री संजय निषाद- अपराधी आउट, इन्वेस्ट इन

बहराइच। भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का शनिवार को एक वर्ष पूरा हुआ है। जबकि लगातार छह साल पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री ने सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों को बताया। सभी विधान सभा के विधायकों और सांसद ने भी क्षेत्रवार विकास कार्य के बारे में बताया। भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का शनिवार को एक वर्ष पूरा हुआ। जबकि प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह वर्ष से सरकार चला रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिले के प्रभारी मंत्री मत्स्य विभाग डॉक्टर संजय निषाद पहुंचे। विधायकों के साथ अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 44 क्षेत्रों में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि अब अपराधी और नेता का गठजोड़ नहीं है। जिससे विदेश के व्यापारी प्रदेश में इन्वेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माफिया और बदमाश आउट हो गए हैं। जबकि इन्वेस्ट इन हो गया है। इसका लाभ प्रदेश के सभी नागरिकों को मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री से पूर्व एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, बलहा सरोज सोनकर, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा राम निवास वर्मा ने संबोधित किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने विभाग के वर्ष के कार्य का लेखा जोखा दिया। उप कृषि निदेशक टीपी शाही, सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने जानकारी दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर आनंद गौड़, डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय समेत अन्य शामिल रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button