उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी ने केजरीवाल पर आतंकवाद, भ्रष्टाचार का समर्थन करने का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को एक ‘नमूना’ करार देते हुए उन पर तथा उनकी पार्टी पर आतंकवाद और भ्रष्टाचार का समर्थन करने का आरोप लगाया। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के सोमनाथ शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर अपने ‘‘मुस्लिम वोट बैंक’’ के कारण अन्य लोगों के धर्मों का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया।

योगी ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) का एक ‘नमूना’ जो आजकल गुजरात का दौरा कर रहा है, आतंकवाद का सच्चा शुभचिंतक है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी विरोध किया था। उन्होंने हमारे वीर जवानों से सबूत मांगा था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘जब पाकिस्तान सरकार खुद स्वीकार कर रही थी कि हमले से उनकी कमर टूट गई है, तो ‘आप’ सबूत मांगती रही। आतंकवाद और भ्रष्टाचार का समर्थन करना उनके जीन में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप मानते हैं कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देती? क्या राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस या ‘आप’ सहमति देते। वे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी, भाजपा सरकार और गुजरात थे जो आपके कठिन समय में आपके साथ खड़े थे। उन्होंने आपको कोविड-19 महामारी के दौरान मुफ्त इलाज, टीके और राशन दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल भाजपा ही ऐसा कर सकती है क्योंकि हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करते हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रस्ताव का विरोध किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अपने मुस्लिम वोट बैंक के कारण, कांग्रेस कभी भी आपके विश्वास का सम्मान नहीं करना चाहती थी। यही कारण है कि कांग्रेस सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के खिलाफ थी।’’ उन्होंने कांग्रेस पर डॉ. बी. आर. आंबेडकर का अपमान करने और उन्हें चुनाव में हराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। योगी के उन पर कटाक्ष करने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए, अगर वे अभद्र भाषा, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘और अगर आप स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी के कनेक्शन और सड़क चाहते हैं तो अपना वोट मुझे दें।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button