उत्तर प्रदेशगोण्डाबड़ी खबर

सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन बाबा साहब का मूल मंत्र : उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा

  • भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती

गोंडा। सत्ता परिवर्तन के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन बाबा साहब का मूलमंत्र था। इसी मूलमंत्र पर बीजेपी की केंद्र व प्रदेश की सरकार काम कर रही है। देश में भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है। जो बाबा साहेब के अधूरे सपने को पूरा कर रही है। यह बात अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने गोंडा पहुंचे प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। इसलिए प्रदेश में योगी सरकार बनते ही सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई। बाबा साहब का सपना था कि गरीब आदमी का जीवन बेहतर बेहतर हो उनके चेहरे पर मुस्कान आए।

संविधान निर्माता के सपनों को साकार करने के लिए हमारे पार्टी के कार्यकर्ता नेता विधायक सांसद सभी लोग पूरी निष्ठा के साथ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि एक घर से 10 सांसद ब्लाक प्रमुख विधायक नगर पालिका अध्यक्ष एमएलसी होते थे। हमारी पार्टी में वह कार्यकर्ता जो सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। कल वह मेरी जगह होगा।

जिले के एक विधायक का नाम लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इनको ब्लॉक प्रमुख बनाया। पार्टी के प्रति निष्ठा विश्वास के कारण विधायक बन गए। इनकी पूरे परिवार में कोई भी व्यक्ति सांसद विधायक मुख्यमंत्री नहीं रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां पर हमारा कार्यकर्ता ही सब कुछ है। नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा गुरुवार को जिले के दौरे पर थे। और यहां उन्होने डा अंबेडकर की जयंती पर बीजेपी की तरफ से टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि बीजेपी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती। यही कारण है कि बीजेपी का सामान्य कार्यकर्ता भी ऊंचे पदों तक पहुंच सकता है। नगर विकास मंत्री ने अपरोक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के पहले ब्रिटिश सरकार ने इस देश के लूटने का काम किया।

आजादी मिली तो वर्षों तक देश पर एक ही परिवार का राज रहा और यहां भी अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया। आजादी के पहले जो अंग्रेज करते थे। वही चलता आया। भले सरकार बदल गई लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। कैबिनेट मंत्री ने कहा समाज में जो लोग पीछे रह गए हैं उन्हे बेहतर जीवन शैली देना ही बीजेपी का लक्ष्य है और सरकार बाबा साहेब के इसी मूलमंत्र पर काम कर रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button