उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना कोटद्वार पुलिस ने किया था गिरफ्तार

मुरादाबाद। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना कोटद्वार पुलिस ने थाना क्षेत्र के पांचवें मील के पास बीते दिनों मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझा दी। सम्पत्ति विवाद और प्रेम प्रसंग में मृतक की हत्या की गई थी। पति की हत्या कर शव फेंकने वाली मुरादाबाद निवासी दूसरी पत्नी रीना सिंधु और उसका प्रेमी बिजनौर निवासी प्रेमी को बिजनौर से आज गिरफ्तार कर लिया गया है। कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने पांचवें मील के समीप झाड़ियों में मिले शव की गुत्थी सुलझा दी है। मृतक की दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी परितोष कुमार ने सम्पत्ति और प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को बिजनौर के नगीना से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि गत 5 जून को दुगड्डा चैकी क्षेत्र में पांचवें मील के समीप एक शव मिला था। जिसकी शिनाख्त रविंद्र कुमार पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी रजोकरी, बसंत कुंज, साउथ नई दिल्ली के रूप में हुई।

मृतक के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि उसके भाई रविंद्र का पत्नी आशा से मनमुटाव चल रहा था। वर्ष 2007 में उसका भाई हरिद्वार आकर रहने लगा। यहां उसका सम्पर्क रीना सिंधू नाम की एक लड़की से हो गया। वर्ष 2010-11 में दोनों ने विवाह कर लिया। दोनों में मनमुटाव होने पर आशंका जताई कि रीना ने ही पति की हत्या की है।

पुलिस ने प्रार्थनापत्र व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रीना सिंधू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में 5 जून को एक संदिग्ध कार कोटद्वार के आसपास आती व कुछ समय पश्चात वापस जाती दिखाई दी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने हत्यारोपी रीना सिंधू निवासी सी-51 रामगंगा बिहार, थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद और पारितोष कुमार निवासी ग्राम सराय, पुरैनी, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (यूपी) को नगीना से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित रीना सिंधू ने बताया कि मुरादाबाद स्थित मकान बेचने के मामले में उनमें झगड़ा होता था। परितोष कुमार फिजियोथेरेपी कराने उसके सेंटर में आता था। उसे उससे प्यार हो गया। उसने रविंद्र को मारने का प्लान बनाया। मकान बेचकर परितोष को 10 लाख रुपये देने का वादा किया। 31 मई को उसने फोन कर पति को परितोष के घर पर बुलाया और शराब पिलाई। पारितोष ने फावड़े से रविंद्र पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव दुगड्ड़ा के पास सड़क से नीचे फेंककर भाग निकले।

 

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button