उत्तर प्रदेशलखनऊ

अयोध्या में भाजपा नेताओं ने कब्जा की जमीनें, कब होगी मुख्यमंत्री की बुलडोजर कार्यवाही : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने राम की नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर सत्ता के दम पर जमीनें कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस बात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कहते हुए एक वीडियो भी सपा ने ट्वीट कर पोस्ट किया है। सपा ने हमला बोलते हुए ऐसे भाजपा नेताओं के घर पर मुख्यमंत्री से बुलडोजर चलाने व एनकाउंटर कराए जाने वाला सवाल दागा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर मीडिया सेल अकाउंट से पोस्ट करते हुए योगी सरकार पर गुरुवार को तीखा हमला किया है। सपा ने अयोध्या में भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी के संज्ञान में जमकर चंदा लूट और जमीन कब्जाने का धंधा करने वाला बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘सत्ता के दम पर ऐसी लूट और भू-माफियागिरी बिना शीर्ष नेतृत्व के संरक्षण के बगैर हो ही नहीं सकती। अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी स्वयं जमीन कब्जाने वाली बात अपने विधायक से कहते देखे जा रहे हैं।’

khabriadda.in’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन सपा की ओर से पोस्ट वीडियो में मुख्यमंत्री पार्टी के विधायक से ‘आपने बहुत सारी जमीन कब्जा की हुई है’ कहते दिख रहे हैं। इस पर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को सफाई भी दी जा रही है। सपा ने अपने अगले ट्वीट में इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ‘विपक्षी नेताओं पर राजनैतिक द्वेषभावना-प्रतिशोध के कारण बुलडोजर चलवाने वाले मुख्यमंत्री योगी जी बताएं कि वे भाजपाई भू-माफिया नेताओं के घरों, प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर कब चलवाएंगे और अपने भाजपा नेताओं को कब गैंगस्टर एक्ट में जेल भिजवाएंगे, कब अपराधी भाजपाइयों का एनकाउंटर होगा ?’ इससे पूर्व सपा ने ट्वीट कर समस्त देशवासियों को ‘भाई दूज’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button