आज़मगढ़उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

विकास हम कराएंगे, निरहुआ को जिताने की जिम्मेदारी आपकी: योगी आदित्यनाथ

  • आजमगढ लोकसभा उपचुनाव में विपक्ष पर खूब बरसे मुख्यमंत्री

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आजगढ़ लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में सभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस आजमगढ़ ने दो-दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना सांसद चुना, उसे उनसे धोखा ही मिला। उन पूर्व मुख्यमंत्रियों की आजमगढ़ और प्रदेश का विकास करने में रुचि नहीं थी, वह स्वयं का विकास करते थे। निरहुआ को जिताओगे तो गोरखपुर और काशी की तरह विकास होगा। इतना ही नहीं, सपा-बसपा सरकारों में आजमगढ़ को आतंकवादियों का गढ़ बना दिया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस चुनाव में हमें तय करना है कि हम आजमगढ़ को कहां ले जाने वाले हैं। आजमगढ़ ने दो-दो मुख्यमंत्री दिए लेकिन यहां का विकास नहीं हुआ। पहचान का संकट भी खड़ा हो गया। याद कीजिए जब सपा सरकार प्रदेश में थी तब यहां के लोगों को किराए पर घर भी नहीं मिलता था। आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बना दिया गया था। बसपा सरकार में भी आजमगढ़ का यही हाल रहा।

भाजपा की सरकार में आजमगढ़ का विकास हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी का अद्भुत विकास हो रहा है। विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ। गोरखपुर की जनता ने हमे सांसद बनाया। गोरखपुर का विकास आज देख सकते हैं। निरहुआ को सांसद बनाएंगे तो आजमगढ़ की तस्वीर बदल जाएगी। जिन्हें आपने सांसद बनाया था, वह बीच मझधार में छोड़ कर चले गए। अखिलेश यादव ने यहां के दलित युवा को अपमानित किया है। पहले पार्टी में शामिल किया। टिकट देने का वादा किया और बाद में किसी और को टिकट दे दिया। वह (सपाई) आजगढ़ से लेकर यहां के कार्यकर्ताओं, अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ को जोड़ दिया गया है। आजमगढ़ के लोग अब मात्र दो घंटे में लखनऊ पहुंच सकते हैं। हमारी सरकार में सड़कों का जाल बिछ रहा है। अभी तो हम लोग बलिया को जोड़ने के लिए भी बड़ी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। आजमगढ़ में एयरपोर्ट नहीं था। एयरपोर्ट शुरू किया गया है। जल्द ही वायु सेवा भी प्रारम्भ करने जा रहे हैं। आजमगढ़ के युवाओं को डिग्री लेने के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय बना रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने इस विवि का शिलान्यास किया है। यहां के युवा अपने जिले में ही डिग्री पाएंगे और नौकरी भी यहीं मिलेगी। औद्योगिक क्लस्टर बनाने जा रहे हैं। नौजवानों को यहीं रोजगार मिलेगा। उन्हें दिल्ली, मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।

जनता से रूबरू योगी ने सवाल किया कि कोरोना के दौरान यहां के सांसद आए थे क्या ? वह नहीं आए। कोरोना के दौरान मै आजमगढ़ दो बार आया। उन्होंने खुद टीका नहीं लगवाया। संकट के दौर में वह आपका साथ देने नहीं आए। उलटे लोगों को भड़का रहे थे कि बीजेपी का वैक्सीन हैं, लगवाना नहीं। सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आमगढ़ के 35 लाख लोग महीने में दो बार निशुल्क राशन मिल रहा है। योगी ने कहा कि मैने सोचा था कि राम दर्शन यादव की तरह किसी साधारण कार्यकर्ता को सपा चुनाव मैदान में उतारेगी। सपा ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने एक बार फिर सैफई परिवार को ही आगे किया। सपा से धर्मेन्द्र यादव को टिकट दिया गया है। वह परिवारवाद से आगे सोच नहीं सकते। उन्हें प्रदेश से कोई लेना देना नहीं है। जो लोग गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार उनके साथ कोई रियायत नहीं करेगी। इसीलिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला है। मुख्यमंत्री ने धर्मस्थलों से माइक उतारने और सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोक का भी जिक्र किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, संजय राय, सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, संगीता यादव, नीरज सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button