उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में वाराणसी अव्वल, लखनऊ तीसरे व सहारनपुर पांचवें स्थान पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में वाराणसी अव्वल रहा है जबकि सहारनपुर जिला पांचवें स्थान पर है। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सहारनपुर जिले में 26355 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है

आयुष्माय वंदनाकार्ड बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहले और लखनऊ तीसरे एवं सहारनपुर पांचवें स्थान पर है। पहले 10 जिलो में मेरठ 10वे स्थान पर है। जहां 21581 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

बनारस में 40859 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। कानपुर नगर का प्रदेश में दूसरा स्थान है जहां 39833 कार्ड बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के जनपद गोरखपुर का स्थान सहारनपुर के बाद है। छठें नंबर पर आए गोरखपुर में 24093 कार्ड बनाए गए हैं।

इस योजना के तहत पांच लाख तक का लाभार्थी को मुफ्त इलाज मिलता है। पूरे प्रदेश में अभी तक नौ लाख नौ हजार 408 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बने हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button