उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यटन की दृष्टि से सबसे समृद्धशाली प्रदेश बनेगा उत्तर प्रदेश: जयवीर सिंह

  • – सौ दिन में पर्यटन विकास की 172 परियोजनाएं पूरी
  • – अयोध्या, मथुरा और काशी का पुरातन वैभव फिर से शोभायमान हो रहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से हम उत्तर प्रदेश को सबसे समृद्धशाली प्रदेश बनायेंगे। योगी सरकार-02 के सौ दिन में 170 के सापेक्ष हम लोगों ने प्रदेश में पर्यटन की 172 परियोजनाएं पूरी की हैं। मंत्री योगी सरकार के सौ दिन की उपलब्धियों के संबंध में लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। पर्यटन मंत्री ने बताया कि संस्कृति के क्षेत्र में युवाओं की रूचि बढ़ाने के लिए भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय को स्वीकृत किया गया है। यह हमारे विभाग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देखने के लिए पूरे विश्व से लोग आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विदेश की धरती से कोई आये तो उसकी पहली पसंद यूपी बने। सांस्कृतिक दृष्टि से ऐसा सुंदर प्रदेश बनाने के लिए हमने कार्ययोजना तैयार की है।

जयवीर सिंह ने बताया कि इको टूरिज्म के साथ वेलनेस टूरिज्म को जोड़कर बढ़ावा दिया जा रहा है। इको टूरिज्म बोर्ड के गठन की कार्यवाही के साथ ही एक राष्ट्रीय उद्यान, 11 वन्य जीव अभयारण्य, 24 पक्षी अभयारण्य और इको टूरिज्म सर्किट विकसित किये जायेंगे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज हमारे आस्था के मान बिन्दु अयोध्या, मथुरा और काशी का पुरातन वैभव फिर से शोभायमान हो रहा है। वहीं, रामायण परिपथ, कृष्ण परिपथ व बुद्ध परिपथ भी तैयार हो रहे हैं। विन्ध्यवासिनी दरबार, नैमिषारण्य धाम, देवीपाटन, बटेश्वर धाम और शीतला माता मंदिर संवर रहा है। वहीं अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली और मथुरा की होली ने इस प्रदेश को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि मथुरा से वृन्दावन तक क्रूज संचालन किया जायेगा। मथुरा वृन्दावन तीर्थ के संपूर्ण विकास के लिए योजनाएं संचालित हैं। चौरासी कोस की परिक्रमा पथ का निर्माण किया जायेगा। प्रत्येक जिले में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद का गठन कर लिया गया है। राज्य पर्यटन निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में परिवर्तित किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। विभिन्न प्रदेशों के बीच सांस्कृति आदान-प्रदान की गतिविधियां भी संचालित हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button