उत्तर प्रदेशबड़ी खबररायबरेलीलखनऊ

UP Politics: कलयुग के विष्णु हैं राहुल… बोली सपा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए… राहुल वापस जाओ के नारे, जमकर किया प्रदर्शन

रायबरेलीः राहुल गांधी के रायबरेली आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लग रहे हैं तो वहीं दूसरी और पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर आए हुए हैं। आज यानी की 09 सितंबर को वह अपने संसदीय क्षेत्र में आए हैं।

राहुल के रायबरेली आते ही प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ हाईवे पर खड़े होकर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए और जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटोही होटल के पास किया गया है। जहां राहुल गांधी का कार्यक्रम था। इस बीच पुलिस ने वहां पूरा मोर्चा संभाला।

यहां तक की सांसद राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने से पहले शहर में एक विवादास्पद बैनर लगाया गया है, जिसमें तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भगवान का दर्जा दिया गया है। बैनर में लिखा है: “इण्डिया की अंतिम आश, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश”। इस बैनर में तेजस्वी यादव को ब्रह्मा जी, राहुल गांधी को विष्णु जी और अखिलेश यादव को महेश जी का अवतार बताया गया है।

यह बैनर समाजवादी पार्टी के नेता राहुल निर्मल बागी के द्वारा लगवाया गया है, जो सपा की लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव के पद पर हैं यह बताया जा रहा है। इस होल्डिंग ने शहर में चर्चा तो शुरू कर दी है और रायबरेली की राजनीति को गर्मा दिया है।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचे हैं। जहां पहले दिन जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वहीं गोरा बाजार चौराहे पर लगे नवनिर्मित अशोक स्तम्भ का लोकार्पण भी करेंगे।

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को राहुल गांधी हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह प्रजापति समाज के लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे। दोपहर में राहुल गांधी गोरा बाजार चौराहे पर नव निर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात राहुल गांधी मुलिहामऊ गांव में स्थित वीरा पासी ग्राम वन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। दौरे के दूसरे दिन 11 सितंबर को राहुल गांधी जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए होने वाली ‘दिशा’ (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद राहुल लखनऊ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button