उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP Police Paper Leak: अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- सीबीआई से कराई जाए मामले की जांच, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसे मामलों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पेपर लीक की चर्चा प्रदेश के गांव-गांव में हो रही है, लेकिन सरकार सो रही है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को जारी रहा। उनकी मांग है कि यह परीक्षा निरस्त की जाए तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत को हटाया जाए।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस ने उप्र में भर्ती विधान पेश किया था जिसमें पेपर लीक और भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के प्रावधान रखे गए थे। पेपर लीक संकट को देखते हुए हमारी मांग है है कि हाल में हुई पेपर लीक की दोनों घटनाओं की सीबीआई जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘एक परीक्षा कैलेंडर जारी हो, जिसमें विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज हों और इसका उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। भर्तियों के साथ आरक्षण में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक नियुक्त हों। युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म नि:शुल्क किए जाएं। परीक्षा देने के लिए युवाओं को मुफ्त बस और ट्रेन सेवा मुहैया कराई जाए।’’

इससे पहले, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘फिर से परीक्षा, फिर से परीक्षा….बस एक बार सोचकर देखिए- 50 लाख से अधिक युवाओं ने फॉर्म भरा। यह प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रुपये का एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कॉर्ड (प्रवेश पत्र) जारी हुए और परीक्षा के पहले पेपर लीक हो गया। क्या बीत रही होगी बच्चों पर? उनके परिवारों पर?’’ उनके मुताबिक, ऐसा ही समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में हुआ और पेपर लीक हो गया।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के एक-एक गांव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियां इलाहाबाद, मेरठ से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं और पुन: परीक्षा की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें अपमानित कर रही है, लाठियों से पिटवा रही है।’’ उन्होंने सवाल किया कि कौन कराता है ये पेपर लीक? कैसे होता है ये पेपर लीक? क्या चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ (त्रुटिहीन) परीक्षा नहीं करा सकता कि किसी युवा की मेहनत व्यर्थ न हो, उसके भविष्य पर डाका न पड़े?’’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button