उत्तर प्रदेशमथुरा

कृष्णभक्ति के साथ देशभक्ति का अनूठा संगम

कारागार मंत्री बोले- पहली बार ऐसा ऐतिहासिक आजादी उत्सव

  • -शिवभक्तों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
  • -कारागार मंत्री सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल
  • -देवकीनंदन महाराज के साथ शिव आराधना कर रहे श्रद्धालु

मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत वृन्दावन में सोमवार को भगवद् भक्ति के साथ देश भक्ति का अद्भुद संगम देखने को मिला। यहां जैंत स्थित मेरो ब्रज कथा पाण्डाल में 38 दिनों से शिव आराधना कर रहे श्रद्धालुओं ने तिरंगा यात्रा निकाली तथा देशभक्ति गीत गाते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया। आयोजन में प्रदेश कारागार मंत्री एवं जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। कारागार मंत्री ने देश की आजादी में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक आजादी के उत्सव का आयोजन हुआ है।

यात्रा में प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कथा प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवान और श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते नजर आये। नेशनल हाईवे 19, जैंत से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा का प्रियाकान्तजू मंदिर पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान राहगीर भी देशभक्ति के तरानों पर झूमते हुए इसमें शामिल हो गये।

इससे पूर्व सोमवार प्रातः आयोजन स्थल पर 75 फिट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा देवकीनंदन महाराज को पुलिस के जवानों ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ की सलामी दी। जिलाधिकारी मथुरा नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव, जिला जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगान किया।

कारागार मंत्री ने स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक आजादी के उत्सव का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि इतिहास में बहुत सी बातें छुपायी गयीं थीं जो अब सामने आ रही हैं। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि सरकार के प्रयासों से देश के सभी नागरिक और अमृत उत्सव मना रहे हैं। धर्म से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि हम लोगों को कृष्णभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का भी पाठ पढ़ायें। आयोजन में विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा, प्रबंधक गजेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, सीओ सदर प्रवीन मलिक, थाना जैंत प्रभारी मनोज कुमार, गौरव वर्मा, सुधीर वर्मा, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button